• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सड़क निर्माण में देरी पर नोटिस की चेतावनी, Tax वसूली के लिए ग्वालियर में अधिकारियों को सख्त निर्देश

ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समीक्षा बैठक में सड़क निर्माण में देरी, लंबित शिकायतों और संपत्तिकर वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 11:04:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 11:04:36 AM (IST)
सड़क निर्माण में देरी पर नोटिस की चेतावनी, Tax वसूली के लिए ग्वालियर में अधिकारियों को सख्त निर्देश
ग्वालियर में निगमायुक्त की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

HighLights

  1. आवारा कुत्तों की शिकायतों पर दो अधिकारियों को नोटिस
  2. संपत्तिकर बकायादारों पर तालाबंदी कर वसूली तेज की गई
  3. 14 मार्च की लोक अदालत में टैक्स वसूली बढ़ाने निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में विभागीय कार्यों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्य, आवारा कुत्तों की शिकायतों, दूषित पेयजल, सीवर समस्याओं और संपत्तिकर वसूली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

15 दिन के भीतर शुरू हो सड़क निर्माण कार्य

समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि शहर की 20 सड़कों के निर्माण का कार्यादेश काफी समय पहले जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, उनका कार्य 15 दिनों के भीतर शुरू कराया जाए।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी निर्धारित समय में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

आवारा कुत्तों की शिकायतों पर अधिकारियों को नोटिस

बैठक के दौरान आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के समाधान में लापरवाही सामने आने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान और मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी सख्ती

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने बताया कि रेटिंग होने में 11 दिन शेष हैं, जबकि फरवरी माह की लगभग 2500 शिकायतें अभी भी लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा दूषित पेयजल और सीवर से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों का समाधान एक से दो दिनों के भीतर किया जाए।

संपत्तिकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में संपत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक संपत्तिकर वसूली सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अब भवन अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी वसूली कार्य में लगाया जाए। यदि कोई बड़ा बकायादार टैक्स देने में आनाकानी करता है तो उसकी भवन अनुज्ञा की जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर तालाबंदी की कार्रवाई भी की जाए।

बकायादारों पर निगम की सख्त कार्रवाई

नगर निगम के अमले ने सोमवार को वार्ड 45 में एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतीक गुप्ता सहित कई स्थानों पर टैक्स जमा न करने की स्थिति में आठ दुकानों पर ताला लगा दिया।

इसके अलावा होतम सिंह गुर्जर और विशाल गुर्जर के यहां कार्रवाई के दौरान कर जमा करने के लिए एक दिन का समय मांगा गया।

वार्ड 63 में पुरानी छावनी थाने के पीछे स्थित बकायादारों में पत्थर फड़ श्रीराम स्टोन पर 2,91,088 रुपये और पिंकी जिंदल पर 6,99,908 रुपये बकाया होने के कारण तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

वहीं वार्ड 26 में 99 हजार रुपये का संपत्तिकर जमा नहीं करने पर संपत्ति स्वामी की संपत्ति पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई, जिसके बाद 40 हजार रुपये जमा किए गए।

अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति

इस समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, मुनीष सिकरवार, उपायुक्त मुकेश बंसल, उत्तम जखैनिया, रजनीश गुप्ता सहित क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहक उपस्थित रहे।