• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: लाश के पास मिली एक पर्ची से खुला अंधे कत्ल का राज, 20% ब्याज के विवाद में हुई थी पुरुषोत्तम की हत्या; 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को लाश के पास से एक पर्ची मिली थी। जिसमें 3.32 लाख रुपये का हिसाब था। इस पर्ची से ही पुलिस को रमन गुर्जर का सुराग मिला और पुलिस ने इनकी घेराबंदी...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:34:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:57:32 PM (IST)
ग्वालियर: लाश के पास मिली एक पर्ची से खुला अंधे कत्ल का राज, 20% ब्याज के विवाद में हुई थी पुरुषोत्तम की हत्या; 4 आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. मूल से ज्यादा ब्याज चुकाने के बाद भी मांग रहा था पैसे
  2. हिसाब के बहाने खेत में ले जाकर की कुल्हाड़ी से वार
  3. 72 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। झांसी रोड स्थित केदारपुर में हुई पुरुषोत्तम गुर्जर की हत्या का राजफाश पुलिस ने 72 घंटे में कर दिया है। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या करने वाले चार आरोपी भी पकड़े गए हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम से पैसा उधार लिया था। वह 20 प्रतिशत ब्याज वसूलता था। मूल से ज्यादा ब्याज चुके थे। फिर भी वह पैसे मांग रहा था। तंग आकर उसकी हत्या कर दी।

सीएसपी रवि भदौरिया, झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित शर्मा, एसआइ आशीष शर्मा, मोहिनी वर्मा और इनकी टीम ने 100 से ज्यादा सीसी कैमरे देखे, करीब 20 संदेहियों से पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ।


क्या है पूरा मामला

14 अक्टूबर 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि भागीरथ गुर्जर के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। मृतक की शिनाख्त पुरुषोत्तम गुर्जर (35 वर्ष) निवासी छोटी मडईयां, केदारपुर के रूप में हुई। उसके सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस को पता लगा था कि पुरुषोत्तम ब्याज पर पैसा उधार देता था। रात को भी उसकी फोन पर किसी से बहस हुई थी। ग्राम छोटी मडईयां निवासी रमन गुर्जर, राधाकृष्ण गुर्जर, छोटू उर्फ राहुल गुर्जर और विजय उर्फ खैरी गुर्जर ने उससे करीब 20 प्रतिशत ब्याज की भारी दर पर लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था।

मृतक मूल रकम से ज्यादा ब्याज वसूल चुका था। इसके बाद भी मूल रकम मांग रहा था। इसी से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।

तीन दिन पहले रचा हत्या का षड़यंत्र

घटना से तीन दिन पहले सभी आरोपियों ने मिलकर पुरुषोत्तम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, इसलिए 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी रमन गुर्जर ने पुरुषोत्तम को घर के बाहर सोते समय उठाया। वह उसे पैसे देने और हिसाब करने के बहाने भागीरथ के खेत में ले गया। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपितों ने बातचीत के दौरान अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पुरुषोत्तम की हत्या कर दी।

पर्ची से खुला हत्या का राज

पुलिस को लाश के पास से एक पर्ची मिली थी। जिसमें 3.32 लाख रुपये का हिसाब था। इस पर्ची से ही पुलिस को रमन गुर्जर का सुराग मिला और पुलिस ने इनकी घेराबंदी शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. रमन गुर्जर (24 वर्ष)
  2. राधाकृष्ण गुर्जर (30 वर्ष)
  3. छोटू उर्फ राहुल गुर्जर (23 वर्ष)
  4. विजय उर्फ खैरी गुर्जर (28 वर्ष)

आरोपी बोले- ब्याज में हमारा गला काट रहा था, नहीं मारते तो आत्महत्या करनी पड़ती...

चारों आरोपी दोस्त हैं। चारों ने उससे रकम उधार ली थी। आरोपी बोले- ब्याज में हमारा गला काट रहा था, अगर हम नहीं मारते तो आत्महत्या करना पड़ती।

विजय गुर्जर- 1.53 लाख रुपये उधार लिए थे, प्रति माह नौ हजार रुपये का ब्याज वसूल रहा था। रकम चुकाने के बाद भी बोलता था- अभी मूल रकम बाकी है।

राहुल गुर्जर- तीन लाख रुपये उधार लिए थे, दो हजार रुपये प्रतिदिन का ब्याज वसूल रहा था।

राधाकिशन गुर्जर- चार लाख रुपये 12 प्रतिशत ब्याज पर उधार दिए, पूरी रकम चुकाने के बाद भी वसूली निकाल दी। 80 हजार रुपये फिर उधार लिए तो ब्याज बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया।

रमन गुर्जर- 60 हजार रुपये उधार लिए थे, उससे प्रतिमाह नौ हजार रुपये का ब्याज वसूल रहा था। रमन ने राधाकिशन को पैसा उधार दिलाने में गारंटी दी थी, इससे उसके अलग 2200 रुपये प्रतिमाह वसूलता था।

झांसी रोड में हत्या के मामले का 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। चार आरोपी पकड़े गए हैं। ब्याज को लेकर अनबन थी, जिसके चलते हत्या हुई है। - धर्मवीर सिंह, एसएसपी