• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में गरबे के कार्यक्रम में फर्जी पहचान से घुसे मुस्लिम युवक, मचा हंगामा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवायएमसी क्लब में गरबा कार्यक्रम में तीन मुस्लिम युवक फर्जी पहचान से घुस गए। राष्ट्रीय सनातन सेना ने इन्हें पकड़कर पुलिस क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 01:57:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 02:07:07 PM (IST)
ग्वालियर में गरबे के कार्यक्रम में फर्जी पहचान से घुसे मुस्लिम युवक, मचा हंगामा
युवक से पूछताछ करते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवायएमसी क्लब में गरबा आयोजन के दौरान शनिवार रात को हंगामा हो गया। यहां न मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर घुस गए। इसके पास से जो पहचान पत्र मिले वह भी फर्जी थे। तीनों को हिंदू संगठन राष्ट्रीय सनातन सेना के सदस्यों ने पकड़ा। फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीनों के ख़िलाफ़ शिकायती आवेदन भी दिया गया है। जिसकी जांच इंदरगंज थाना पुलिस कर रही है।

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ओर से इंदरगंज थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन दिया गया है। शिकायत के मुताबिक समद पुत्र सलीम खान निवासी विक्की फैक्ट्री, अशरफ पुत्र यूनुस खान निवासी सिकंदर कंपू, मुबारक पुत्र खूबी खान निवासी चिरवाई नाका हिंदू बनकर गरबा आयोजन में शामिल हुए थे। इन लोगों का गरबा आयोजन में नाम बदलकर शामिल होने का उद्देश्य गलत था। जब इन्हें पकड़ा गया तो हंगामा करने लगे।


इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की तो असली नाम बताया। असली नाम बताने के बाद खुद को काम करने वाले मजदूर बताने लगे। जबकि संगठन के सदस्यों का कहना है यह लोग बाक़ायदा आयोजन में प्रतिभागी बनकर शामिल हुए थे।

प्रशासन के थे निर्देश, जांच के बाद ही दिया जाए प्रवेश

इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में माहौल गरम है। सभी जगह प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश हैं कि आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। इसके बाद भी ग्वालियर में इस तरह से यह तीनों गरबा आयोजन में शामिल हो गए।

एफआईआर की मांग

इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा एफआईआर की मांग की गई है। अगर तीनों पर एफआईआर नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मामले की जांच कराई जा रही है

हिंदू संगठनों द्वारा तीन युवकों को पकड़ा गया। तीनों मुस्लिम हैं। यह क्यों गए, क्या उद्देश्य था। इसकी जांच करवाई जा रही है। इनके खिलाफ शिकायती आवेदन दिया गया है। दीप्ति तोमर, थाना प्रभारी, इंदरगंज