• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Sports Day 2022: प्रदेश की 74 खेल प्रतिभाओं को मिला मेजर ध्यानचंद अवार्ड

प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान द्वारा जीवाजी क्लब में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया।

By vikash.pandeyEdited By: vikash.pandey
Publish Date: Sun, 28 Aug 2022 03:19:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Aug 2022 03:19:06 PM (IST)
National Sports Day 2022: प्रदेश की 74 खेल प्रतिभाओं को मिला मेजर ध्यानचंद अवार्ड

National Sports Day 2022: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल अवार्ड सम्मान से रविवार को 56 श्रेष्ठ खिलाड़ी, तीन प्रशासक,तीन संवर्धक और 12 प्रशिक्षकाें समेत कुल 74 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान द्वारा जीवाजी क्लब में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान के कुलपति डा. विवेक पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता शिओल एशियाड कांस्य पदक विजेता श्याम सिंह गुर्जर ने की। अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, पार्षद संध्या कुशवाह, भागीरथ शर्मा, पुरेंदर सिंह, जिला खेल अधिकारी जोसफ वक्सला बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने क्रिकेटर विक्रांत सिंह भदौरिया, आर्म रेसलर सचिन गोयल और योगा शिक्षक अल्का रहोरा और बाक्सर रिषभ सिंह सिकरवार को प्राइड आफ मप्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उड़ान के सचिव रवींद्र सत्यार्थी ने किया। आभार उड़ान के अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह नईखेड़ा ने व्यक्त किया।

इनका हुआ सम्मान

खेल प्रशासक: एसपी मिश्रा दतिया, महेंद्र बरैया ग्वालियर, देवेन्द्र बाथम ग्वालियर।

प्रशिक्षक: देवेन्द्र शर्मा, दीपक बाथम, संगीता गर्ग हाकी, केशव गुर्जर, शिखा यादव, अंजलि शर्मा योगा, सौरभ मिश्र मलखंब, साधना गोसाईबाल महिला क्रिकेट, राहुल नरवरिया शिवपुरी हाकी, डा मनोज साहू पैरा स्विमिंग, अमित यादव कराटे, नरेंद्र दादोरिया बाक्सिंग।

खेल संवर्धक: मोहम्मद फारूख खान, ग्वालियर, अजय अम्बे दतिया व नरेश पांडे भांडेर।

श्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रतिभान सिंह गुर्जर, लक्ष्मी बाक्सिंग,चद्राणी कोटिया, अजय सिंह राणा डबरा बैसबाल, उत्कर्ष तिवारी, ईशा लान टेनिस, दिवित गंगवाल, बान्या सक्सेना शतरंज, मेघना खंडेलवाल, अभिषेक धनोलिया, सैयद अलाईना योगा, अंजलि कुशवाह, रोशनी पाल, अर्जुन गौतम, नैंसी गर्ग, अनुभवी शर्मा, संयुक्ता चक्रवर्ती, नित्या जठार, अनिल सिंह, सुष्मिता शाक्य ताइक्वांडो, इशिका साहू कुश्ती, शैलेन्द्र सिंह, हिमांशु सानिक हाकी, आध्या सिन्हा, अदिति पांडे स्विमिंग, अनुज विश्वकर्मा, यशवंत सिंह कबड्डी, हैंडबाल यश दुआ व युवराज सिंह भदाैरिया, राहुल शर्मा स्काई मार्शल आर्ट, बलजीत सिंह सेंगर भांडेर बालीवाल, राहुल श्रीवास हैंडबाल, मोहिनी बघेल कुराश, रितु माहेश्वरी, होशंगाबाद कराटे, रोहित श्रीवास स्काय मटेरियल आर्ट, मोहित चौरसिया, दीक्षा राजोरिया, यश शर्मा, भव्य प्रताप सिंह, सुमिति भानु, सचिन कुशवाह, निहारिका कौरव, खुशी रनपुरिया, अंकुर तोमर, याहवी लहरिया, निकिता ठाकुर, संगम रजक, मनजोत कौर, प्रगति पंत, उन्नति पंत, साधना बैस कराते में सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाएं ग्वालियर से हैं।


Koo App

To build a great nation, we need well nourished, healthy & agile human beings. Sport can play a very important role in building individual human beings to their potential. May our sporting fraternity continue to inspire a Culture of Sport in Bharat. -Sg #NationalSportsDay

- Sadhguru (@SadhguruJV) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और जीवन में खेल भावना का होना भी आवश्यक है।मध्यप्रदेश में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर जारी है।खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलिंपिक में भी प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। #NationalSportsDay #thoughtoftheday

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

हॉकी में अभूतपूर्व एवं अद्भुत प्रदर्शन से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले हॉकी के महान खिलाड़ी ’हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यान चंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: CM #NationalSportsDay #MejorDhyanchand

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

हॉकी के असाधारण खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाये जाने वाले #NationalSportsDay की सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं! हॉकी के जादूगर की प्रेरणा से भारत के खिलाड़ी आज अनेक खेलों में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दुनिया का दिल जीत रहे हैं। खेलों में इस अभूतपूर्व प्रदर्शन का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व को भी जाता है। सतत सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री जी का खिलाड़ियों की ओर से अभिनंदन करता हूं।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

हॉकी के महान खिलाड़ी, अपने असाधारण खेल से देश व दुनिया के खेल प्रेमियों का हृदय जीतने वाले #MajorDhyanChand जी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। मेरे बच्चों, आप भी खूब खेलो और स्वस्थ व सफल होकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित करो। यही हॉकी के जादूगर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

हाॅकी के जादूगर व दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन। ध्यानचंद जी के सम्मान में आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जो खेल के प्रति उनके समर्पण से हर खिलाड़ी को सीख लेने की प्रेरणा देता है।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 29 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपनी लगन और मेहनत से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने मेजर ध्यानचंद जी का जीवन लगातार आगे बढ़ने और पूरी दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने की प्रेरणा देता है। #NationalSportsDay

View attached media content

- VD Sharma (@VDSharmaBJP) 29 Aug 2022

naidunia_image