• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New air terminal in Gwalior: नये टर्मिनल से कल शहर भरेगा उड़ान

New air terminal in Gwalior: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 11.45 बजे वर्चुअल जुड़कर राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य ह...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:00:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Mar 2024 09:00:07 AM (IST)
New air terminal in Gwalior: नये टर्मिनल से कल शहर भरेगा उड़ान

HighLights

  1. नए एयर टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 हवाईअड्डा परियोजनाओं का होगा उद्घाटन, शिलान्यास
  2. कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल जुड़कर करेंगे नए एयर टर्मिनल का शुभारंभ
  3. राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मुख्य कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

New air terminal in Gwalior: ग्वालियर(नप्र)। ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल शुभारंभ के लिए 10 मार्च की सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 11.45 बजे वर्चुअल जुड़कर राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। इसमें ग्वालियर एयर टर्मिनल 500 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

महाराजपुरा स्थित एयर टर्मिनल पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर महापौर शोभा सिकरवार, विधायक डा. सतीश सिकरवार, मोहन सिंह राठौर, सुरेश राजे, साहब सिंह गुर्जर उपस्थित रहेंगे। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी इस अवसर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्वालियर जिले के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी होगा। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। ग्वालियर का नया एयर टर्मिनल अब प्रदेश का सबसे बड़ा एयर टर्मिनल हो गया है। यह इंदौर और भोपाल के टर्मिनल से भी बड़ा है। ग्वालियर शहर वर्तमान में हवाई मार्ग से देश के सात शहरों से जुड़ चुका है, जिसमें और विस्तार होगा।