शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच में आज से अधिकारियों के बयान शुरू, 40 अफसरों को थमाया नोटिस
तीन दिन लोगों के लिए सुनवाई रखी गई थी, लेकिन बुधवार को तीसरे दिन तक एडीएम कार्यालय में एक भी आदमी नहीं पहुंचा।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 11:04:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 11:05:08 AM (IST)
शीतला माता मंदिर के बाहर मंदिर के द्वार में घुसा हादसा करने वाला ट्रक कर फाइल फोटो।HighLights
- साक्ष्य देने तीन दिन में कोई नहीं पहुंचा
- पुलिस व प्रशासन के 40 अधिकारियों को नोटिस
- हादसे में 16 लोगों की हुई थी मौत
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर चल रही मजिस्ट्रियल जांच में लोगों से साक्ष्य और जानकारी नहीं पहुंची। तीन दिन लोगों के लिए सुनवाई रखी गई थी, लेकिन बुधवार को तीसरे दिन तक एडीएम कार्यालय में एक भी आदमी नहीं पहुंचा।
नोटिस जारी कर 40 अधिकारियों को बुलाया
अब इस मामले में गुरूवार से अधिकारियों के बयानों का सिलसिला शुरू होगा। मजिस्ट्रियल जांच के चलते पुलिस और प्रशासन के 40 अधिकारियों को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। जिनसे अब जानकारी जुटाते हुए बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
हादसे में 16 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें, कि शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। चीनोर रोड से आ रहे ट्रक ने शीतला माता मंदिर गेट पर लोगों को रौंद दिया था। वहीं इस हादसे में 42 लोग घायल हो गए थे। कई लोगों को एयरलिफ्ट कर भोपाल इलाज के लिए भेजा गया। सीएम ने इस मामले में जांच के आदेश कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।
मजिस्ट्रियल जांच के तहत पुलिस से पूरा रिकार्ड लिया गया है। जिसमें डयूटी आदेश से लेकर जो जो पुलिसवाले डयूटी पर थे। उन सभी के नाम मंगवाए गए हैं। इसके अलावा शीतला माता मंदिर पर जो नवरात्र से पहले बैठक हुई थी। उसमें शामिल प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, सीएसपी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, बिजली कंपनी के इंजीनियर ,ट्रैफिक पुलिस सभी से जानकारी के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।