ग्वालियर CMHO की अनूठी पहल: डॉ. सागर हजीरा अस्पताल में देंगे ओपीडी सेवाएं, हर मंगलवार करेंगे मरीजों के ऑपरेशन
इसकी शुरुआत मंगलवार को डॉ. एमएस सागर जन्मदिन के मौके पर हुई। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर ओपीडी में मरीजों को देखा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पर...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:39:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:40:19 PM (IST)
HighLights
- प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे ओपीडी सेवा
- जन्मदिन पर ओपीडी में पहुंचकर मरीजों का किया इलाज
- स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रत्यक्ष आकलन करना मुख्य मकसद
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस सागर अब प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ मरीजों के उपचार और परामर्श के लिए भी समय देंगे। उन्होंने हजीरा अस्पताल में सप्ताह में एक दिन ओपीडी में बैठकर मरीजों को परामर्श देने का निर्णय लिया है।
इसकी शुरुआत मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर हुई। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर ओपीडी में मरीजों को देखा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया।
मंगलवार को ऑपरेशन भी करेंगे
डॉ. सागर ने बताया मंगलवार को ऑपरेशन भी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियों के साथ मरीजों से सीधे संवाद भी जरूरी है। ओपीडी में बैठने से मरीजों की समस्याओं को नजदीक से समझने के साथ अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का भी प्रत्यक्ष आकलन किया जा सकेगा।
मंगलवार को उन्होंने हजीरा अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। मंगलवार को जन्मदिन होने के बावजूद डॉ. सागर ने दिन की शुरुआत मरीजों के बीच रहकर की। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों की समस्याएं सुनीं और उपचार संबंधी सलाह दी।