• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सरकारी जमीन पर कब्जा: अफसरों ने पकड़ा मामला, तन गए बहुमंजिला अपार्टमेंट और मोहिते गार्डन ने दबाई एक बीघा जमीन

सालों से यह अतिक्रमण हो रहा था और प्रशासन के अधिकारियों को इस बात की हैरत हुई कि यहां नगर निगम ने बहुमंजिला इमारत की अनुमति कैसे जारी कर दी। इसको लेकर...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:20:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:21:31 PM (IST)
ग्वालियर में सरकारी जमीन पर कब्जा: अफसरों ने पकड़ा मामला, तन गए बहुमंजिला अपार्टमेंट और मोहिते गार्डन ने दबाई एक बीघा जमीन
ग्राम घाटमपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच करते एसडीएम नरेंद्रबाबू व तहसीलदार वंदना यादव। सौजन्य जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. घाटमपुर में 5 हजार वर्गफीट पर बनी इमारत
  2. मोहिते गार्डन ने बाउंड्रीवाल बनाकर किया कब्जा
  3. कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व टीम ने की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण नहीं रूक रहा है। अब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बहोड़ापुर क्षेत्र में आने वाले ग्राम घाटमपुर के पाश इलाके में सरकारी जमीन पर बहुमंजिला अतिक्रमण का मामला पकड़ा है। यहां पांच हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनी मिली और एक बीघा जमीन पर मोहिते गार्डन का कब्जा मिला।

नगर निगम ने कैसे जारी कर दी अनुमति

सालों से यह अतिक्रमण हो रहा था और प्रशासन के अधिकारियों को इस बात की हैरत हुई कि यहां नगर निगम ने बहुमंजिला इमारत की अनुमति कैसे जारी कर दी। इसको लेकर भी जांच कराई जाएगी। गुरुवार को एसडीएम लश्कर नरेंद्रबाबू यादव और तहसीलदार गोसपुरा वंदना यादव की टीम ने पहुंचकर शिकायत पर जांच की। जिसमें यह मामला सामने आया।


कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की

जानकारी के अनुसार ग्राम घाटमपुर में भूमि पर प्लाटिंग कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सर्वे नंबर 24 की भूमि पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण तथा सर्वे नंबर 158 की भूमि पर बाउंड्रीवाल कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया। कलेक्टर को 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम घाटमपुर के सर्वे नंबर 20, 21, 24, 158, 162, 163, 164, 165, 180, 170, 171 और 172 पर प्लाटिंग कर अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर ने शिकायत की मौके पर जांच करने के निर्देश एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव को दिए थे। जांच के दौरान सर्वे नंबर 24, जिसका रकबा 0.219 है, के 5,000 वर्गफीट क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत का निर्माण पाया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, उक्त अतिक्रमण राजेंद्र सिंह तोमर निवासी थाटीपुर और महेश जैन निवासी हरिशंकरपुरम द्वारा किया जाना पाया गया। इसी प्रकार, सर्वे नंबर 158, जिसका रकबा 0.209 है, के संपूर्ण भाग पर मोहिते गार्डन की संचालक नंदिता दास द्वारा बाउंड्रीवाल बनाकर भूमि को घेरने और अतिक्रमण किए जाने की बात जांच में सामने आई।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा शिकायत में उल्लेखित अन्य सर्वे नंबरों की भी जांच की गई। जांच में इन सर्वे नंबरों पर अतिक्रमण होना नहीं पाया गया।

यहां बनी है 12 व 24 बीघा कॉलोनी

जिस जमीन पर अफसर जांच करने पहुंचे थे वहां पर सरकारी सर्वे नंबरों पर अतिक्रमण की शिकायत थी, यहां निजी काॅलोनाइजर के 12 बीघा व 24 बीघा कालोनियां बनी हुईं हैं और इनके पास के सर्वे नंबर पर ही यह अतिक्रमण मिला है।

जिला कलेक्टर को ग्राम घाटमपुर को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी जिसको लेकर मौके पर प्राथमिक जांच की। सभी सर्वे नंबरों पर नहीं दो सर्वे नंबरों पर एक बहुमंजिला इमारत और अन्य पर गार्डन द्वारा अतिक्रमण मिला है। - नरेंद्रबाबू यादव, एसडीएम लश्कर