• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में कागजों में सिमटे 19 वन-वे, दोनों तरफ से दौड़ रहे वाहन, त्योहारी सीजन में दिनभर लग रहा ट्रैफिक जाम

ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी और लाचार व्यवस्था के चलते इन सभी वन-वे मार्गों पर दोनों ओर से धड़ल्ले से वाहन गुजर रहे हैं, जिसके चलते दिनभर जाम के हालात बन र...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:42:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:43:15 PM (IST)
ग्वालियर में कागजों में सिमटे 19 वन-वे, दोनों तरफ से दौड़ रहे वाहन, त्योहारी सीजन में दिनभर लग रहा ट्रैफिक जाम
शान शौकत शिंदे की छावनी से नदी गेट के एकल मार्ग पर विपरीत दिशा से जाते वाहन चालक। नईदुनिया

HighLights

  1. नियमों की अनदेखी और लाचार पुलिस व्यवस्था
  2. गलत दिशा में चल रहे वाहन बने हादसों का कारण
  3. त्योहारी सीजन में और बिगड़ सकती है स्थिति

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारों की दस्तक के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है। शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कागजों में 19 'वन-वे' तो तय कर दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनका पालन कहीं भी नहीं हो रहा।

ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी और लाचार व्यवस्था के चलते इन सभी वन-वे मार्गों पर दोनों ओर से धड़ल्ले से वाहन गुजर रहे हैं, जिसके चलते दिनभर जाम के हालात बन रहे हैं। अगर यहां वन-वे का पालन होने लगे तो यातायात व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।


लोगों को भी समझना होगा

गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को खुद भी इसका पालन करना होगा। वाहन चालक शार्टकट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन ले जाते हैं, जिससे पूरी व्यवस्था बिगड़ जाती है।

गलत दिशा में चलते वाहन बन रहे हादसे और जाम के कारण

19 चिह्नित वन-वे रास्तों पर गलत दिशा (रान्ग साइड) से वाहन ले जाना आम बात हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस इन नियम तोड़ने वाले चालकों पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। नियमों की अनदेखी के चलते इन रास्तों पर दिनभर गाड़ियां आमने-सामने फंस रही हैं, जिससे मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो रहा है।

त्योहारी सीजन में और बिगड़ेगी स्थिति

आने वाले दिनों में त्योहारी खरीदारी के चलते बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यदि समय रहते पुलिस ने इन वन-वे नियमों को सख्ती से लागू नहीं कराया और अवैध पार्किंग पर नकेल नहीं कसी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ेगी।

यह हैं वन-वे

  • महाराज बाड़ा से माधोगंज।
  • महाराज बाड़ा से सराफा बाजार व गश्त का ताजिया।
  • डा.सदानंद तिराहा से गस्त का ताजिया।
  • माडल एक्स-रे के सामने से फूलबाग गेट।
  • पाटनकर चौराहा, दौलतगंज व महाराज बाड़ा।
  • गस्त का ताजिया से राम मंदिर व सदानंद तिराहा।
  • माधोगंज चौराहा से माधोगंज थाना।
  • हनुमान चौराहा से जनकगंज अस्पताल।
  • जनकगंज अस्पताल से छत्री मंडी व हनुमान चौराहा।
  • तानसेन रोड, लक्ष्मणपुरा, रेलवे स्टेशन पुल, पड़ाव चौराहा।
  • पड़ाव चौराहा से लक्ष्मणपुरा क्रासिंग।
  • राम मंदिर से फालका बाजार व छप्परवाला पुल।
  • जिंसी नाला पुल से पाटनकर बाजार की तरफ।
  • जिंसी नाला से किताबघर रोड।
  • जिंसी नाला पुल दक्षिण से वात्सल्य अस्पताल वाली रोड।
  • जिंसी नाला, लोहिया बाजार, नया बाजार चौराहा तक।
  • जयेंद्रगंज चौराहा, रोशनी घर रोड, जीवाजी क्लब।
  • टेलीफोन एक्सचेंज, अचलेश्वर मंदिर व जय स्तंभ चौराहा।
  • शान-ओ- शौकत से नदीगेट चौराहा।

वन-वे का सख्ती से पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए जाएंगे। लगातार कार्रवाई की जाएगी, जिससे व्यवस्था में सुधार आए। इसकी समीक्षा भी करेंगे। - अजीत सिंह चौहान, डीएसपी, यातायात