• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

भोपाल से बनते थे बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट: STF ने एजेंट नसीम अख्तर को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट सेवा केंद्र में साठगांठ का खुलासा

भोपाल निवासी नसीम अख्तर ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया है कि रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद भिक्षु के कहने पर उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:41:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:42:19 PM (IST)
भोपाल से बनते थे बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट: STF ने एजेंट नसीम अख्तर को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट सेवा केंद्र में साठगांठ का खुलासा

HighLights

  1. 20 हजार रुपये में बनता था फर्जी पासपोर्ट
  2. बौद्ध भिक्षु बनकर मठों में रहते थे आरोपी
  3. नागपुर और भोपाल से जुड़े तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर/भोपाल। बौद्ध अनुयायी दर्शा कर बांग्लादेशियों के पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज से बनवाने के मामले में मध्य प्रदेश एसटीएफ ने भोपाल निवासी नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2016 से शहर के एमपी नगर में टूर एवं ट्रेवल्स का काम कर रहा था, बाद में पासपोर्ट एजेंट का काम करने लगा। पूछताछ में उसने भोपाल में अब तक सामने आए 70 लोगों के पासपोर्ट में से 10 के पासपोर्ट बनवाने में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकारी है। वह नागपुर में भी वर्ष 2024 में बांग्लादेशियों के पासपोर्ट भोपाल से बनवाने में आरोपित रहा है।

महाराष्ट्र पुलिस ने इस रैकेट का राजफाश किया था, तब नसीम अख्तर पकड़ा गया था। उस पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, पासपोर्ट अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

नसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया है कि रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद भिक्षु के कहने पर उसने भोपाल से पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। बता दें कि रियाल पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क का सरगना माना जा रहा है। उसे और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एसटीएफ ने दो लोगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया, जिनके पासपोर्ट बनवाए गए थे।


कई अन्य राज्यों में भी हो सकते हैं ऐसे मामले

मध्य प्रदेश और नागपुर में भी मामले सामने आने के बाद देश के अन्य राज्यों में भी बौद्ध मठ के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का संदेह बढ़ गया है। एसटीएफ की टीमें असम, बंगाल सहित कई राज्यों में आरोपितों की तलाश कर रही हैं। पता लगा है कि ये पहले असम पहुंचे, वहां से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आ गए और बौद्ध भिक्षु बनकर मठों में रहने लगे। वहीं का पहचान पत्र बनवा लिया। इस आधार पर पासपोर्ट बनवाया।

विदेश गए आरोपियों की निकाली जा रही जानकारी

एसटीएफ विदेश मंत्रालय, विमानन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की मदद से इन पासपोर्ट धारकों की विदेश यात्रा का रिकार्ड खंगाला रही है। कुछ पासपोर्ट धारकों की थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया की यात्रा करने की पुष्टि हो चुकी है।

20 हजार रुपये में पासपोर्ट तैयार, पासपोर्ट सेवा केंद्र में थी साठगांठ

अब जाली दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के तार पासपोर्ट सेवा केंद्र से भी जुड़ गए हैं। पुलिस व अन्य विभागों की तरह यहां भी साठगांठ थी। नसीम अख्तर ने बताया कि वह एक पासपोर्ट बनवाने के एवज में 20 हजार रुपये लेता था। एक कर्मचारी का नाम उसने बताया है, जिसके जरिये वह पासपोर्ट बनवा लेता था। एसटीएफ भोपाल के गोविंदपुरा स्थित अन्नानगर में कैफे चलाने वाले संचालक से पूछताछ कर रही हैं, वहीं ग्वालियर के डबरा में भी एक कैफे संचालक की तलाश है।

भोपाल के एजेंट ने 10 पासपोर्ट बनवाए थे। उसके द्वारा 20 हजार रुपये लिए जाते थे। उसे नामजद किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में और खुलासे होंगे। -राहुल लोढ़ा, डीआईजी, एसटीएफ