• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में दुष्कर्म से आहत PhD छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में सहेली के भाई और बहनों का नाम मेंशन

ग्वालियर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक पीएचडी छात्रा ने दतिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से पहले ही छात...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 16 May 2026 10:23:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 11:11:36 PM (IST)
ग्वालियर में दुष्कर्म से आहत PhD छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में सहेली के भाई और बहनों का नाम मेंशन
ग्वालियर में दुष्कर्म से आहत PhD छात्रा ने दी जान

HighLights

  1. ग्वालियर में दुष्कर्म से आहत PhD छात्रा ने दी जान
  2. सुसाइड नोट में सहेली के भाई, बहनों का नाम मेंशन
  3. एसएसपी कार्यालय में की थी शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दुष्कर्म से आहत पीएचडी कर रही छात्रा ने दतिया के गोराघाट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के साथ मार्च में ग्वालियर के पड़ाव स्थित होटल राम्या पैलेस में उसकी सहेली के भाई योगेश रावत ने दुष्कर्म किया था। छात्रा को होटल के कमरे में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ज्यादती की थी। जब होश आया तो शादी करने की बात कही। इसके बाद वह शादी से मुकर गया।

एसएसपी कार्यालय में की थी शिकायत

छात्रा ने आरोपित योगेश के खिलाफ एफआईआर के लिए तीन दिन पहले ग्वालियर के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस आरोपित की घेराबंदी में लगी थी। एफआईआर हो पाती, इससे पहले ही छात्रा ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर में फांसी लगा ली।


रात 11.55 बजे पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। छात्रा से मेडिकल कराने के लिए संपर्क किया, तब पुलिस को आत्महत्या का पता लगा। फिर गोराघाट पुलिस से पड़ाव थाना पुलिस ने संपर्क किया। इसमें सामने आया कि छात्रा ने एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने योगेश रावत और उसकी दो सगी बहनों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपित की घेराबंदी के लिए टीमें लगी हैं। खबर लिखे जाने तक वह पकड़ा नहीं गया है। वहीं गोराघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। गोराघाट पुलिस भी इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करेगी।

यह है पूरा मामला?

छात्रा मूल रूप से दतिया की रहने वाली है। ग्वालियर में रहकर वह पीएचडी कर रही थी। उसकी मुलाकात सहेली पूनम रावत और प्रियंका रावत के भाई योगेश पुत्र दामोदर रावत निवासी पचौखरा दतिया से हुई। योगेश उससे मिलने ग्वालियर आया। उसे 15 मार्च को होटल राम्या पैलेस के कमरा नंबर-107 में ले गया।

यहां उसे कोल्डड्रिंक पिलाई और पेटीज खिलाई। इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह बिना कपड़ों के थी, साथ में योगेश लेटा हुआ था। वह रोने लगी तो योगेश ने शादी की बात कही। फिर छात्रा से उसने दोबारा इसी होटल में संबंध बनाए। 18 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर छात्रा अस्पताल गई तो पता लगा वह गर्भवती है। योगेश ने गर्भपात कराया।

जब उसने शादी के लिए कहा तो योगेश ने फोन उठाना बंद कर दिया। तभी से छात्रा परेशान थी। जब उसकी बहनों से कहा तो उसकी बहनों ने छात्रा के दतिया और ग्वालियर के किराये के घर पर हंगामा किया।

सुसाइड नोट के अंश....

"मैं मरने जा रही हूं। कारण है मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें। योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा। मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ऐसी धमकी दी है। मैं थाने भी गई, वहां भी कार्रवाई चल रही है। उसके बावजूद उसकी बहनें पूनम रावत व प्रियंका रावत मेरे स्थायी पते पर झूठ बाेलकर घर पर हंगामा किया।

फिर वह मेरी दीदी की ससुराल जाकर वहां भी धमकियां दीं। इसके बाद मेरे हाल के पते ग्वालियर जाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। गली में गाली-गलौज किया और गली में चिल्ला-चिल्लाकर मुझे बदनाम किया गया। इस सब से मुझे तो दिक्कत हो ही रही है, मेरे घर वाले भी इनसे बहुत परेशान हैं।

इनका पूरी जानकारी- योगेश पुत्र दामाेदर रावत निवास पचौखरा थाना गोराघाट एवं इसमें शामिल पूनम रावत और प्रियंका रावत। मेरा पुलिस से निवेदन है कि इनको सजा दी जाए और आगे कभी ये किसी की जिंदगी ऐसी नर्क न बनाएँ कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।"

"छात्रा की शिकायत आई थी। शिकायती आवेदन पर से एफआईआर कर ली। जब मेडिकल के लिए संपर्क किया तब पता लगा कि उसने आत्महत्या कर ली है। दुष्कर्म के आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।"

- शैलेंद्र भार्गव, थाना प्रभारी, पड़ाव