त्योहारों से पहले ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है।
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 08:29:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 08:29:59 PM (IST)
खटीक मोहल्ला में इंदरगंज पुलिस ने दबिश दी।HighLights
- मुरार में दुकान पर छापा, 63 हजार के पटाखे जब्त
- इंदरगंज में घर के भीतर बन रहे थे सुतली बम
- सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दर्ज हुई एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस ने अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस ने मुरार और इंदरगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेच रहे और घर में विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने देशी पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त की है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है।
मुरार में दुकान पर छापा, 63 हजार रुपये के पटाखे जब्त
मुरार और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रामनगर कॉलोनी में विकास गुप्ता की दुकान पर दबिश दी। दुकान में दो बोरी में विस्फोटक सामग्री। दो कार्टन चकरी, सुतली बम, बुलेट बम और अनार बम बरामद किए। बगैर लाइसेंस के बिक्री की जा रही थी। तलाशी के दौरान दुकान से 02 प्लास्टिक की बोरी और 03 बड़े कार्टूनों में चकरी, सुतली बम, बुलेट बम और अनार बम बरामद किए गए। दुकान के अंदर आग बुझाने या सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
इंदरगंज में घर में बन रहे थे सुतली बम
खल्लासीपुरा स्थित खटीक मोहल्ला में इंदरगंज पुलिस ने दबिश दी। यहां घर के अंदर सुतली बम बन रहे । इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि यहां शमीना खान अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से सुतली बम बना रही थी। पुलिस ने मौके से 40 नग सुतली बम, करीब 4 किलो बिना सुतली वाले कागज के बम, धागे के बंडल और कैंची जब्त की है। आराेपित महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। जिन धाराओं में एफआइआर दर्ज हुई, उनमें सात साल से कम सजा का प्रविधान है, इसलिए नोटिस देकर थाने से छोड़ दिया गया।