• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच शुरू, ADM ने SP से मांगे बैरिकेडिंग और ड्यूटी के आदेश

इस मामले में अब प्रशासनिक अधिकारी मौका मुआयना करेंगे।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 03:55:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 03:56:32 PM (IST)
शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच शुरू, ADM ने SP से मांगे बैरिकेडिंग और ड्यूटी के आदेश

HighLights

  1. पुलिस से मांगे गए पांच प्रमुख बिंदुओं के जवाब
  2. ट्रक के मंदिर तक पहुंचने की लापरवाही पर सवाल
  3. सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी पहले ही हो चुके हैं सस्पेंड

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए भीषण हादसे में 15 की मौत और 42 घायल मामले में जिला प्रशासन की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। पुलिस से दुर्घाटना वाले दिन भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए शीतला माता मंदिर के आसपास लगाए गए पुलिस बैरिकेडिंग का आदेश मांगा गया है।

पुलिसकर्मियों के नामों का ब्यौरा तलब

चीनोर से शीतला माता मंदिर तक राउंड द क्लॉक लगाए गए पुलिसकर्मियों के नामों का ब्यौरा भी तलब किया गया है। इस तरह कुल पांच प्रमुख बिंदुओं पर मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से जानकारी मांगी है। इस मामले में अब प्रशासनिक अधिकारी मौका मुआयना करेंगे।


सीएसपी रवि भदौरिया समेत 8 अन्य पुलिस अधिकारियी/कर्मचारी हो चुके हैं सस्पेंड

शीतला माता मंदिर पर शनिवार को देर रात चीनोर की ओर से धान भरकर आ रहे ट्रक ने श्रद्वालुओं को रौंद दिया था। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और अस्पताल में 42 घायल भर्ती हैं। मामले में हादसे वाले दिन ही सीएसपी रवि भदौरिया को हटा दिया गया। आठ अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। सीएम ने हादसे की जांच के आदेश दिए, जिसके बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने मजिस्ट्रियल जांच आदेशित की है।

इन बिंदुओं पर पुलिस से मांगी जानकारी

  1. शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान जारी पुलिस व्यवस्था ड्यूटी आदेश।
  2. ट्रैफिक व्यवस्था ड्यूटी आदेश।
  3. भारी वाहनों का आवागमन रोकने हेतु शीतला माता मंदिर परिसर के आस-पास के क्षेत्रों में बनाये गये पुलिस बैरिकेड संबंधी आदेश।
  4. चीनौर रोड़ से शीतला माता मंदिर मार्ग पर राउंड द क्लॉक ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के नाम।
  5. वर्तमान नवरात्रि सीसीटीवी फुटेज।

सबसे बड़ा सवाल: ट्रक मंदिर के पास तक कैसे आया

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल है कि ट्रक अंदर कैसे आया और मंदिर के गेट तक कैसे पहुंच गया। प्राथमिक तौर पर यह सामने आ चुका है कि पुलिस की निगरानी व्यवस्था सुस्त थी तभी ट्रक अंदर तक आ गया। अब मजिस्ट्रियल जांच में यह सामने आएगा कि सीधे तौर पर किसकी लापरवाही व चूक थी। शीतला माता मंदिर पर नवरात्र से पहले पुलिस व प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में तय किया गया था कि नवरात्र के आखिरी दिनों में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस से कुछ बिंदुओं पर हमने जानकारी मांगी है। जानकारी आने के बाद जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। - सीबी प्रसाद, अपर जिला मजिस्ट्रेट