
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में रखरखाव एवं आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते शनिवार को नगर संभाग पूर्व, केंद्रीय और उत्तर के कई फीडरों से बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तथा कुछ स्थानों पर दोपहर 12 बजे व एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर संभाग पूर्व के हाईकोर्ट, कुम्हरपुरा, शिवनगर, इंद्रानगर, शिवाजी नगर और एम ब्लॉक फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इससे सचिन तेंदुलकर मार्ग, सौगात अपार्टमेंट, मिलेनियम प्लाजा, टैगोर नगर, गोविंदपुरी, न्यू गोविंदपुरी, चाणक्यपुरी, कृष्णा विहार, न्यू कृष्णा विहार, रामानुज नगर, कुम्हरपुरा, भीमनगर, आदिवासी मोहल्ला, साठ फुटा रोड, शिवाजी नगर, गौतम नगर, प्रमीजा प्लाजा, संजय नगर, अरब शाह की दरगाह, चौहान प्याऊ, शिवनगर, जगजीवन नगर, इंद्रानगर, आनंद नगर, हरनामपुर बजरिया, कुबेर आश्रम, नितिन नगर, बैरक क्वार्टर नंबर-एक व दो, गल्ला कोठार, जिला पंचायत कार्यालय, सिंधिया एन्क्लेव, दर्पण कॉलोनी, राम नगर और यमुना नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी संभाग के विजय विहार फीडर पर भी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान काशीपुरा, निबुआपुरा, विजय विहार, निराला नगर, देसाई नगर तथा पटेल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जय माता दी कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।
नगर संभाग केंद्रीय के रामकुई फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे रामकुई, बृज विहार, गंगवाल फैक्ट्री, सूबे की गोठ, डलिया वाला मोहल्ला, अठ पहलू अखाड़ा और कर्नल साहब की ड्योढ़ी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें- डिंडौरी में नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड, मरीज को ड्रिप की जगह चढ़ाया था मिनरल वाटर, CMHO और CS को भी नोटिस
वहीं नगर संभाग उत्तर के सेवानगर, टीपीएन-एक और राजा की मंडी फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके कारण सेवानगर, फूलबाग चौराहा, खेड़ापति रोड, रविनगर, खेड़ापति कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी, मरीमाता क्षेत्र, पार्किंग नंबर 4, 5 और 6, बदनापुरा, शंकरपुर, राजा की मंडी, पुरानी पुलिस चौकी और सोडा का कुआं क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।