• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Preparation for board exams: स्कूल में बने नोट्स से फिजिक्स को समझें और परीक्षा में डायग्राम से समझाएं

Preparation for board exams:एनसीआरटी की किताब का अध्यन करें तो आपको सभी प्रश्नों के जवाब भी मिलेंगे और जो नोट्स स्कूल में बनवाए गए हैं उन्हीं से समझें...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 02:42:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Feb 2024 02:42:31 PM (IST)
Preparation for board exams: स्कूल में बने नोट्स से फिजिक्स को समझें और परीक्षा में डायग्राम से समझाएं

HighLights

  1. परीक्षा की तैयारी मोबाइल से नहीं किताब से करें और किताबें भी अलग अलग ना पढ़ें
  2. नोट्स स्कूल में बनवाए गए हैं उन्हीं से समझें ना कि फिजिक्स को रटें इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका में जवाब व्यवस्थित लिखें तो अच्छे अंक मिलते है

Preparation for board exams: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। सीबीएससी बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। जिसको लेकर विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। विद्यार्थी इस वक्त उन टापिक की तैयारी में जुटे हैं जिससे सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाने हैं। इसको लेकर वह सैंपल प्रश्न पत्र हल करने से लेकर शिक्षक द्वारा बताए टिप्स भी अपना रहे हैं। क्योंकि परीक्षा हाल में छात्र को सवाल का जवाब लिखने में परेशानी ना आए इसके लिए उन्हें वह टिप्स भी बताए जा रहे हैं कि किसी प्रश्न का जवाब ना आए तो फिर जवाब कैसे देना चाहिए। नईदुनिया आज के अंक में यही सब टिप्स बताए जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सके। फिजिक्स विषय की तैयारी कैसे करें इसको लेकर ज्ञानोदय विद्यालय के शिक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि परीक्षा की तैयारी मोबाइल से नहीं किताब से करें और किताबें भी अलग अलग ना पढ़ें बल्कि एनसीआरटी की किताब का अध्यन करें तो आपको सभी प्रश्नों के जवाब भी मिलेंगे और जो नोट्स स्कूल में बनवाए गए हैं उन्हीं से समझें ना कि फिजिक्स को रटें इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका में जवाब व्यवस्थित लिखें तो अच्छे अंक मिलते है।

खुद के नोट्स से करें तैयारी

माउंट लिट्रा स्कूल के शिक्षक योगेश तिवारी का कहना है कि छात्र समय का प्रबंधन करने के साथ इस बात का ध्यान रखें कि वह परीक्षा की तैयारी दूसरे के नोट्स या बदल बदल कर किताबें पढ़ने से ना करें। क्योंकि हर व्यक्ति का नोट्स बनाने का अंदाज अलग होता है और हर किताब में अलग अलग तरह से समझाया जाता है। इसलिए उसमें आप भ्रम में पड़ सकते हैं । इसलिए आप भ्रमित ना हो और खुद के द्वारा बनाए गए नोट्स से ही तैयारी करें। मोबाइल का उपयोग ना करें।


उत्तरपुस्तिका में प्वाइंट बनाएं और स्टेप वाय स्टेप जवाब लिखें

आईटीएम स्कूल के शिक्षक संदीप प्रधान कहना है कि प्रश्न पत्र हल करने से पहले उसे बिना तनाव के शांति से पढ़ें। उसके बाद जो सरल प्रश्न हों सबसे पहले उसे हल करें। प्रश्न का जवाब निर्धारित शब्दों में ही दें और व्यवस्थित लिखें। यदि कोई प्रमेय आप लिख रहे हैं तो उसमें पहले आप परिभाषा लिखें, फिर डायग्राम बनाएं, फिर उसे समझाएं, इसके बाद परिणाम लिखें। स्टेप वाय स्टेप जवाब लिखेंगे तो आपको अच्छे अंक मिलेंगे। प्रश्न का जवाब लिखें और डायग्राम से समझाएं और उदाहरण भी दें

महत्वपूर्ण सुझाव

ग्वालियर ग्लोरी की शिक्षिका नीति रवि शर्मा का कहना है कि फिजिक्स के पेपर की तैयारी में रिवीजन काफी महत्वपूर्ण है। कोई भी महत्वपूर्ण टापिक स्किप न करें। टीचर्स द्वारा पढ़ाए गए या बताए गए महत्वपूर्ण टापिक्स पर पूरा ध्यान दें। इसी क्रम में क्लास नोट्स की खासी अहमियत होती है। टाइम टेबल बनाएं, एक स्टूडेंट के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, सही टाइम टेबल का होना। अपनी सोच सकारात्मक रखें। रट्टा मारकर न पढ़ें।

सूत्रों को लिखकर याद करें

  • -विद्यार्थी इलेक्ट्रिसिटी में लेबल्ड सर्किट डायग्राम और आप्टिक्स में रे डायग्राम बनाने की प्रैक्टिस करें।
  • - पिछले पांच साल के प्रश्नपत्रों को हल करें।
  • - एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करें।
  • - मोबाइल का उपयोग न करें।
  • - अलग-अलग किताबों से न पढ़ें।
  • - पढ़ाई में किसी भी प्रकार का तनाव न लें।
  • - पढ़ाई के साथ हर दिन व्यायाम और खेलकूद करें।