• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में विजयादशमी की तैयारियां तेज, फूलबाग में 60 तो शताब्दीपुरम और डीडी नगर में जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण

Gwalior Dussehra 2026: श्रीरामलीला मैदान में कारीगरों ने पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है। वे बांस, कागज और अन्य सामग्री से पुतलों को आकार देने में ...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:22:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:22:48 PM (IST)
ग्वालियर में विजयादशमी की तैयारियां तेज, फूलबाग में 60 तो शताब्दीपुरम और डीडी नगर में जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण
पुतलों को तैयार करते कारीगर (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. विभिन्न मैदानों में दहन
  2. कारीगरों ने शुरू किया काम
  3. बाजार में पुतलों की बुकिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। श्रीरामलीला मंचन के साथ शहर में विजयादशमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दशहरा में अब सात दिन शेष हैं। फूलबाग स्थित श्रीरामलीला मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण और 55-55 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, डीडी नगर और शताब्दीपुरम में 65-65 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे।

पुतलों को आकार देने में जुटे कारीगर

श्रीरामलीला मैदान में कारीगरों ने पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है। वे बांस, कागज और अन्य सामग्री से पुतलों को आकार देने में जुटे हैं। कई कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरागत काम को करते आ रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ निर्माण कार्य में तेजी आ गई है।


डीडी नगर में दो जगह आयोजन

डीडी नगर में इस वर्ष दो स्थानों पर रावण दहन होगा। डीडी नगर नवदुर्गा रामलीला सेवा समिति की ओर से 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, चेतना मंच द्वारा शताब्दीपुरम स्थित नवीन दशहरा मैदान में भी 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा।

थाटीपुर और जीवाजी क्लब में भी रावण दहन

फूलबाग और डीडी नगर के अलावा थाटीपुर मैदान तथा जीवाजी क्लब में भी दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। यहां रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले इन आयोजनों के लिए तैयारियां जारी हैं। विजयदशमी पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

छप्परवाले पुल पर हर साइज के पुतले

दो दशक पहले तक निर्धारित स्थानों पर रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता था।अब हर गली,मोहल्ले, बाजार व टाउनशिपों में रावण के पुतले दहन शुरू हो गया। छप्परवाला पुल हर साइज के पुतले बनकर तैयार हैं।इनको ले जाने का सिलसिला नवमी से शुरू होगा। अब बुकिंग की जा रही है।