• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protect device from hackers: आपके डिवाइस को हैकर से बचाएंगे यह तरीके, डाटा भी रहेगा सुरक्षित

Protect device from hackers: जिंदगी को जितना आसान इंटरनेट ने बनाया है, उतने ही नए चैलेंज हैं। चाहें मोबाइल हो या लैपटाप, डिवाइस पर हैकरकीनजरहै।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Thu, 08 Jun 2023 11:19:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jun 2023 11:19:23 AM (IST)
Protect device from hackers: आपके डिवाइस को हैकर से बचाएंगे यह तरीके, डाटा भी रहेगा सुरक्षित

Protect device from hackers:ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। आपका आफीशियल काम हो या पर्सनल, घर में बैठे हों, आफिस में या किसी पब्लिक प्लेस पर। इंटरनेट हर जगह साथ है, इसका इस्तेमाल अब पल-पल पर हो रहा है। लोगों की जिंदगी को जितना आसान इंटरनेट ने बनाया है, उतने ही नए चैलेंज सामने हैं। जितना उपयोग इंटरनेट का बढ़ा है, उतना ही हैकिंग की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। चाहें मोबाइल हो या लैपटाप, हर समय आपकी डिवाइस पर हैकर की नजर है। छोटी-छोटी गलतियां हैकर को एक मौका देती हैं और हैकर डिवाइस को हैक कर इसका पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं। डाटा चोरी कर वह इसका इस्तेमाल बैंक खाता खाली करने से लेकर इसे डार्क वेब पर बेचने तक में करते हैं। जिसके जरिये साइवर फ्राड की घटनाएं होती हैं। इस बड़ी समस्या को लेकर साइबर एक्सपर्ट चातक वाजपेयी से जानिए...वह तरीके, जिनके जरिये आप हैकर से अपनी डिवाइस को सुरक्षित रख पाएंगे, अपना डाटा सुरक्षित रख सकेंगे।

स्ट्रांग पासवर्ड

जल्दबाजी में अक्सर लोग सामान्य पासवर्ड डालते हैं, जिसे क्रैक करना बहुत आसान है। स्ट्रांग पासवर्ड जब भी किसी डिवाइस में होता है, वह सुरक्षित रहती है। इसमें अल्फाबेट, नंबर्स के साथ अन्य की का इस्तेमाल कर पासवर्ड स्ट्रांग बनाया जा सकता है।


ओपन वायफाय एक्सेस

अक्सर लोग फ्री पब्लिक वायफाय का इस्तेमाल निजी कामों के लिए करते हैं। इसमें बैंकिंग से लेकर अपने निजी कार्य तक इसके जरिये कर लेते हैं, यह खतरनाक है। अधिकांश सिक्योरिटी ब्रीच ओपन वायफाय एक्सेस से होते हैं, इसलिए फ्री इंटरनेट के चक्कर में अपना डाटा लोग शेयर कर डालते हैं। हैकर्स ओपन वायफाय एक्सेस में आसानी से डिवाइस हैक कर डिवाइस का एक्सेस हासिल कर लेते हैं।

इंकोग्निटो विंडो

जब भी बैंकिंग या आफीशियल काम इंटरनेट पर करें, हमेशा इंकोग्निटो विंडो का इस्तेमाल करें। इसके बाद इसे लागआउट करें। इसे आसानी से हैक नहीं किया जा सकता। आपका पूरा काम गोपनीय रहेगा। जब ओपन वायफाय या दूसरे के डिवाइस पर यह काम करें तो विशेष ध्यान रखें। अपनी डिवाइस पर भी इसका ध्यान रखें।

मोबाइल एप्लीकेशन परमिशन

कई मोबाइल एप्लीकेशन गैलरी से लेकर कांटेक्ट, लोकेशन, एसएमएस तक का एक्सेस के लिए परमिशन लेते हैं। लोग अंजान होते हैं और एक्सेस के लिए अलाउ कर देते हैं। ऐसे में हैकर पूरा डाटा हासिल कर लेता है।

एक्सटर्नल एसएसडी

डिवाइस में एक्टर्नल एसएसडी में डाटा कापी कर सुरक्षित रखा जा सकता है। 1 टीबीए, 2 टीबीए तक की मेमोरी की एसएसडी मौजूद हैं। इसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।