• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में रैबीज का कहर, 87 दिन में 7वीं मौत; कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया था टीका

जेएएच के मेडिसिन विभाग में 28 अप्रैल को रैबीज होने के चलते जिस युवक को भर्ती कराया गया था, उसने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।

By Anoop BhargavEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 02 May 2026 04:43:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 04:50:20 PM (IST)
ग्वालियर में रैबीज का कहर, 87 दिन में 7वीं मौत; कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया था टीका
ग्वालियर में कुत्तों का कहर

HighLights

  1. काटने के बाद नहीं लगवाया एंटी रैबीज टीका
  2. 87 दिनों में रैबीज से सात लोगों की मौत
  3. गर्मी में बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जेएएच के मेडिसिन विभाग में 28 अप्रैल को रैबीज होने के चलते जिस युवक को भर्ती कराया गया था, उसने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। माणिक की गोठ राक्सी पुल निवासी राजू कुशवाह, पिता हुकुम सिंह, को घर के बाहर कुत्ते ने काटा था। रैबीज से 87 दिन में यह सातवीं मौत है।

राजू को पानी नहीं पी पाने और पानी देखकर सहमने पर हजार बिस्तर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। स्वजन ने बताया कि राजू घर के बाहर कुत्ते को खिला रहा था, इसी दौरान कुत्ते ने उसकी उंगली में काट लिया था। तब सिर्फ टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया गया था। कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद राजू में रैबीज के लक्षण नजर आए थे।


रैबीज का यह सातवां मामला

बीते 2 माह 27 दिन में रैबीज से आठ लोग शिकार हो चुके हैं, जिनमें से सात की मौत हो गई। इनमें फरवरी में हुई मौतों में ग्वालियर निवासी किरण, टीकमगढ़ की 65 वर्षीय सेवाई बाई और दतिया निवासी छह वर्षीय हंस प्रजापति शामिल हैं।

इसके बाद छतरपुर निवासी अशोक, मुरार के गोलू और सबलगढ़ निवासी 21 वर्षीय सूरज की मौत हुई थी। अब सातवीं मौत ग्वालियर निवासी 36 वर्षीय राजू कुशवाह की हुई है।

विशेषज्ञ की सलाह

जीआरएमसी के पीएसएम विभाग के डॉ. अक्षत पाठक के अनुसार रैबीज एक लाइलाज बीमारी है। कुत्ता या बिल्ली काटने पर हमेशा सरकारी अस्पताल में ही वैक्सीन लगवानी चाहिए, क्योंकि यहां कोल्ड चेन का सख्त पालन होता है।

यदि घाव गहरा हो तो इम्युनोग्लोबिन का इंजेक्शन भी लगाया जाता है। इसलिए जानवरों के काटने को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी रैबीज के प्रति जागरूकता कम है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।

जेएएच में बढ़े डॉग बाइट केस

शनिवार को जयारोग्य चिकित्सालय समूह के हजार बिस्तर अस्पताल में 132 डॉग बाइट के मामले पहुंचे। इनमें 42 नए और 90 पुराने केस शामिल हैं। गर्मी के मौसम में कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं। इसलिए सिर्फ जेएएच ही नहीं, बल्कि जिला चिकित्सालय और सिविल अस्पताल हजीरा में भी रोजाना करीब 100 केस पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका