ग्वालियर: कंपू की कोठी आरक्षण केंद्र का समय बदला, 12 अक्टूबर से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ही मिलेंगे रेल टिकट
Gwalior Railway Ticket Reservation: रेलवे ने यहां संचालित यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर की कार्य अवधि में बदलाव किया है।
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 07:36:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 07:36:44 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- दो शिफ्ट की जगह अब एक पाली में संचालन
- शाम 4 बजे के बाद बंद रहेगा PRS काउंटर
- कम कार्यभार के आकलन के बाद रेलवे का फैसला
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कंपू की कोठी स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर अब यात्रियों को सुबह आठ से शाम चार बजे तक ही आरक्षण टिकट मिल सकेंगे। रेलवे ने यहां संचालित यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर की कार्य अवधि में बदलाव किया है। नई व्यवस्था 12 अक्टूबर से लागू होगी।
एक ही पाली में होगा संचालन
अब तक यह आरक्षण केंद्र दो शिफ्टों में संचालित हो रहा था। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और दूसरी दोपहर दो से रात आठ बजे तक चलती थी।
रेलवे ने काउंटर के कार्यभार का आकलन करने के बाद दो शिफ्टों में संचालन की आवश्यकता नहीं मानी। सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद अब इसे एक ही शिफ्ट में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को आरक्षण संबंधी कार्यों के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच ही कंपू की कोठी स्थित इस केंद्र पर पहुंचना होगा। शाम चार बजे के बाद यहां आरक्षण काउंटर बंद रहेगा।