• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तीन दिन में 3.7 डिग्री गिरा पारा, अगले 48 घंटे वर्षा और तेज हवा के आसार

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अगले 48 घंटे में ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 07:22:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 07:22:28 PM (IST)
ग्वालियर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तीन दिन में 3.7 डिग्री गिरा पारा, अगले 48 घंटे वर्षा और तेज हवा के आसार

HighLights

  1. बादलों की आवाजाही से गिरा दिन का तापमान
  2. मुरार क्षेत्र में हुई तेज वर्षा, सड़कें जलमग्न
  3. 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अक्टूबर में तेज धूप और गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों की आवाजाही संग कही तेज वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी हुई। जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री रहा कम

गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 31 डिग्री पर पहुंच गया। तीन दिन में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा।


सुबह हुई बूंदाबांदी से 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। सुबह 5:30 बजे तापमान 22.6 डिग्री और सुबह 8:30 बजे 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक थी। सुबह हुई बूंदाबांदी से 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ा, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

मुरार में हुई तेज वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार भले ही सुबह 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और दोपहर के 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, लेकिन मुरार क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। यहां सुबह आठ बजे से नौ बजे तक वर्षा होने से सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार बदल रहा मौसम

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को इसमें तेज गिरावट आई और पारा 30.3 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान तीनों दिन 21.8 से 22.1 डिग्री के बीच रहा। इससे स्पष्ट है कि मौसम में बदलाव का असर रात के तापमान की तुलना में दिन के तापमान पर अधिक दिखाई दिया।

सुबह नमी 93 प्रतिशत, दिन में भी बादलों का असर

शनिवार सुबह वातावरण में नमी काफी अधिक रही। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार को यह 96 प्रतिशत थी। शनिवार दोपहर की सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत रही। सुबह 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दोपहर के मौसम संबंधी आंकड़ों में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज है। दिन के अलग-अलग समय बादलों और धूप की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा।

अगले 48 घंटे में वर्षा और तेज हवा की संभावना

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अगले 48 घंटे में ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादलों की सक्रियता और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम में यह बदलाव गर्मी से राहत दे सकता है, हालांकि धूप निकलने पर दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी संभव है।

तीन दिन में ऐसे बदला तापमान

दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

  • गुरुवार 22.1°C 34.7°C
  • शुक्रवार 21.8°C 30.3°C
  • शनिवार 21.9°C 31.0°C