• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: गांधी नगर के फ्लैट से पकड़ाया रिटायर्ड फौजी का बेटा, सोनम और राज का बैग छिपाने का शक

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। ग्वालियर में रहने वाला लोकेंद्र तोमर गिरफ्तार हुआ है, जिस पर सोनम और राज का बैग छिपा...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 09:09:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 09:09:36 PM (IST)
Raja Raghuvanshi Murder Case: गांधी नगर के फ्लैट से पकड़ाया रिटायर्ड फौजी का बेटा, सोनम और राज का बैग छिपाने का शक
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गांधी नगर फ्लैट से लोकेंद्र तोमर को पुलिस ने पकड़ा।
  2. बैग में पिस्टल, नकदी और एक लैपटॉप बरामद।
  3. सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी से मामले का खुलासा हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के मामले ने अब ग्वालियर में सनसनी फैला दी है। इस हत्याकांड से जुड़े तार ग्वालियर के गांधी नगर स्थित केके प्लाजा तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। सोमवार दोपहर ग्वालियर पुलिस ने इसी प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 से डेलटाप इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक लोकेंद्र तोमर को हिरासत में लिया है।

लोकेंद्र पर आरोप है कि उसने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज रघुवंशी का एक बैग अपने पास छिपा कर रखा था। इस बैग में पांच लाख रुपये नकद, पिस्टल और एक लैपटॉप होने की जानकारी सामने आई है।


सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी से खुला राज

  • प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान सिलोम ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम और राज इंदौर लौटे थे। उन्होंने एक फ्लैट किराए पर लिया था, जो लोकेंद्र तोमर की इंदौर स्थित बिल्डिंग में था। सिलोम ने यह फ्लैट किराए पर दिलवाया था।
  • यह फ्लैट खाली हुआ। लोकेंद्र ने इसे खोला, तो अंदर एक बैग मिला। इसमें पिस्टल, नकदी और लैपटॉप था। शुरू में सिलोम ने लैपटॉप तोड़ने और सामान जलाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि बैग लोकेंद्र के पास है।

हत्या के बाद ग्वालियर भाग आया था लोकेंद्र

  • जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी हत्याकांड सामने आने के बाद लोकेंद्र तोमर इंदौर से भागकर ग्वालियर आ गया था। अपने फ्लैट में छिपा हुआ था। ग्वालियर पुलिस ने इंदौर और शिलांग पुलिस के इनपुट पर सोमवार दोपहर उसे गिरफ्तार किया।
  • लोकेंद्र मूल रूप से मुरैना जिले के पोरसा का रहने वाला है। करीब 15 साल पहले परिवार के साथ ग्वालियर शिफ्ट हुआ था। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह सागरताल रोड पर रहते हैं। लोकेंद्र टेलीकॉम विभाग में ठेकेदारी के साथ अपनी फर्म भी संचालित करता था।

कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी टीम

ग्वालियर पुलिस ने लोकेंद्र को गिरफ्तार कर आउटर के थाने में रखा है। अब उसे कोर्ट में पेश कर शिलांग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। शिलांग से आई पुलिस टीम इंदौर में पहले से ही मौजूद है। इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर इस मामले की पड़ताल कर रही है।

फ्लैट का मालिक निकला हत्याकांड से जुड़ा

राजा की हत्या के बाद सोनम और राज इंदौर लौटे और जिस बिल्डिंग में रुके, उसका मालिक लोकेंद्र था। यह जानकारी मामले को और पेचीदा बनाती है। पुलिस अब सिलोम और लोकेंद्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, जिससे इस हत्याकांड की परतें खोली जा सकें।

पुलिस का बयान

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांधी नगर स्थित फ्लैट से लोकेंद्र तोमर को हिरासत में लिया गया है। शिलांग पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है। ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग टीम उसे ले जाएगी।