रिश्तेदारों ने महिला की किराना दुकान में लगाई आग, ₹3500 की उधारी के विवाद में वारदात
यह घटना मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि करीब 12.30 बजे की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 02:36:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 02:40:05 PM (IST)
HighLights
- आधी रात को दुकान में लगाई आग
- विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने दर्ज की आरोपियों पर एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में एक महिला की किराना की दुकान में आधी रात उसके रिश्तेदारों ने ही आग लगा दी। दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
यह घटना मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि करीब 12.30 बजे की है। जब महिला ने टोका तो उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पति की मौत के बाद महिला चलाती है किराना की दुकान
महाराजपुरा निवासी नजमा पत्नी सुवराती की किराना की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह किराना दुकान चलाकर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। यही दुकान उसके परिवार की आय का सहारा है। उसके छोटे भाई अरवाज के ससुर मुरादी खां से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बदला लेने के लिए बीती रात करीब 12.30 बजे उसकी दुकान में आग लगा दी । जब वह विरोध करने आई तो मुरादी खां व उसके स्वजन ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे डाली।
3500 रुपये उधारी को लेकर है विवाद
इस मामले में नजमा ने पुलिस को बताया कि मुरादी खान उसकी दुकान से पीड़िता ने यह भी बताया कि मुरादी खान उसकी दुकान से किराने का सामान खरीदता था। करीब 3500 रुपये उधार कर लिए। रिश्तेदार हैं, इसलिए रुपये नहीं मांगे। उसने दुकान पर आना बंद कर दिया। इसके बाद रुपये मांगे तो उसने धमकी दी। दो दिन पहले फिर रुपये मांगे थे। इसके बाद बीती रात उसने दुकान में आग लगा दी।