
ग्वालियर। जीटी एक्सप्रेस में गार्ड के कोच में नशे में धुत दो रेलवे कर्मचारियों ने कब्जा कर लिया। इन दोनों ने गेट अंदर से बंद कर लिया और हंगामा करने लगे। ग्वालियर में आरपीएफ पहुंची, लेकिन गेट नहीं खोले। झांसी में आरपीएफ ने दोनों को नीचे उतरवाया।
बीती रात दिल्ली से चलकर जीटी एक्सप्रेस जब आगरा पहुंची तो गार्ड के कोच में दो युवक चढ़ गए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। दोनों अंदर घुसे तो उसे गार्ड ने टोका। इस पर वह गार्ड को धमकाने लगे। गार्ड ने ग्वालियर में उतरने को कहा, लेकिन जैसे ही ग्वालियर आया तो युवकों ने गेट अंदर से बंद कर लिया। गार्ड ने आरपीएफ को मैसेज किया तो उसे धमकाया। आरपीएफ पहुंची भी लेकिन युवकों ने गेट नहीं खोले और ट्रेन रवाना हो गई। झांसी में ट्रेन के पहुंचने से पहले आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया। झांसी में ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ वहां पहुंची। आरपीएफ ने दोनों को नीचे उतरवा लिया। जब पूछताछ की तो दोनों ही रेलवे कर्मचारी निकले। इनके नाम विकास साहू और करन कपूर बताए गए हैं।