यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज आखिरी स्टॉपेज, तय नहीं रुकेगी या छिनेगी बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस
ग्वालियर, नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस का मंगलवार को आखिरी स्टॉपेज रहेगा। इसके बाद ट्रेन ग्वालियर रुकेगी या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी रेलवे अधिकारियों के पास नहीं है। लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का स्टॉपेज बरकरार रहने की संभावना है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। नई दिल्ली से बिलासप
By Edited By:
Publish Date: Tue, 20 Sep 2016 12:40:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Sep 2016 12:40:09 AM (IST)
ग्वालियर,
नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस का मंगलवार को आखिरी स्टॉपेज रहेगा। इसके बाद ट्रेन ग्वालियर रुकेगी या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी रेलवे अधिकारियों के पास नहीं है। लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का स्टॉपेज बरकरार रहने की संभावना है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
नई दिल्ली से बिलासपुर के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का 6 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव पिछले वर्ष अक्टूबर में दिया गया था। 6 माह पूर्ण होने के बाद इसका तीन माह के लिए स्टॉपेज और बढ़ा दिया गया था। 20 सितम्बर को 3 माह पूर्ण हो जाएंगे। इसके बाद ट्रेन का स्टॉपेज बरकरार रखने के लिए कोई आदेश रेलवे के पास नहीं आए हैं।