
- होंगे देश दुनिया में बड़े बदलाव
Rise Of Mangal Dev:मनीष शर्मा. ग्वालियर। ज्योतिष की दुनिया में ग्रहों का गोचर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसा इसलिए माना जाता है। क्योंकि सभी नवग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते है। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, और केतु ऐसे प्रमुख ग्रहों को ज्योतिष की दुनिया मैं काफी गंभीरता से लिया जाता है। इन ग्रहों गोचर का देश दुनिया और हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव अवश्य पड़ता है।
बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार मंगल देव 17 अगस्त से अस्त चल रहे हैं। चूंकि अब मंगल देव 29 नवंबर को सुबह 7:21 पर तुला राशि में गोचर काल के समय पूर्व में उदय होंगे। मंगल देव के अस्त के समय कई लोगों के नेतृत्व क्षमता पर भी बुरा असर पड़ा। कई लोगों के साथ मंगल के अस्त रहते हुए प्रतिकूल घटनाएं भी घटी। ऐसा इसलिए हुआ। जब भी कोई ग्रह अस्त स्थिति में आता है। तो उसका तेज हीन होना ,प्रकाश हीन होना स्वाभाविक हो जाता है। लेकिन अब मंगल देव के उदय होने से देश दुनिया के साथ धरती के भूभाग पर लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू हो जाएंगे। क्योंकि मंगल देव इस वर्ष के राजा और मंत्री दोनों ही है। इसलिए ब्रह्मांड के अंदर अब ग्रहों के राजा मंगल का उदय होना शुभ रहने वाला होगा।
मंगल देव के उदय होने से मिलेंगे शुभ सकारात्मक परिणाम
मंगल देव के अस्त के समय जो प्रशासनिक डील दिखाई दे रही थी। उसमें कढ़ाई देखने को मिलेगी। पुलिस व्यवस्था सुचारु रुप से कार्य करेगी। अपराधियों के हौसले परास्त होंगे। सेंन्य कार्रवाई शक्ति के साथ होगी। चीन की काली करतूतों पर भी लगेगा विराम। वहीं विश्व समुदाय के द्वारा चाइना को घेरने की होगी तैयारी। इसके साथ अभी जिन देशों में कोविड की समस्या है। वहां पर तेजी से कोविड के प्रभाव कम होते दिखाई देंगे। 29 नवंबर से सभी देशों में कोविड के खिलाफ बड़े सुधारात्मक निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही मंगल देव के उदय होने से दो राशि वालों को संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। यह दो राशि वृषभ राशि, तुला राशि होगी। वही वृषभ लग्न के लोग तथा तुला लग्न के जातकों को भी संभल कर अप्रैल तक रहना होगा। शेष सभी राशियों के लिए मंगल देव का उदय होना बहुत ही शुभ और मंगलकारी रहेगा।