
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पीएमटी कांड का खुलासा करने वाले आरटीआइ कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी का स्वास्थ्य पिछले कई दिनाें से खराब है। उनकी गंभीर हालत काे देखते हुए उनकाे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उनका गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। वहीं खबर है कि आशीष के चाचा की आज ग्वालियर में माैत हाे गई है।
आरटीआइ कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी पीएमटी कांड के खुलासे के दाैरान चर्चाओं में आए थे। इसके बाद कई ज्वलंत मुद्दाें काे लेकर वह लगातार मुखर रहे हैं। खबर है कि कुछ समय पहले आशीष चतुर्वेदी काे निमाेनिया हुआ था, जिसका उपचार चल रहा था। उनकाे इलाज के लिए कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती गई। इसके चलते 15 अगस्त काे उनकाे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उनकाे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकाे लंग्स में इंफेक्शन बताया जा रहा है। उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में उनके पिता एवं अन्य स्वजन भी माैजूद हैं।
चाचा की हुई माैतः आरटीआइ कार्यकर्ता आशीष के स्वास्थ्य काे लेकर स्वजन पहले से ही काफी चिंतित हैं। इसी बीच खबर है कि उनके चाचा की भी ग्वालियर में माैत हाे गई है।
खबर अपडेट हाेगी।