• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

करंट लगने से युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हजीरा थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम

मृतक की पत्नी राखी और पिता राकेश जाटव ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान जानबूझकर करंट चालू किया गया, जिससे सौरभ पानी में गिरकर त...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 06:36:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 06:37:56 PM (IST)
करंट लगने से युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हजीरा थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम
हजीरा थाना के सामने मल्लगढ़ा थाना पर चक्का जाम करते ग्रामीण। नईदुनिया

HighLights

  1. दोस्तों पर हत्या का आरोप
  2. बिना सुरक्षा उपकरण कराया काम
  3. पुलिस ने खुलवाया जाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुर इलाके में भदरौली गांव स्थित मुर्गी फार्म पर काम करने गए 31 वर्षीय युवक सौरभ जाटव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने हजीरा थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इन लोगों ने मृतक के दोस्तों पर सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर यातायात बहाल कराया।

बिना अनुभव और सुरक्षा उपकरणों के कराया काम

सौरभ जाटव के स्वजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही पुष्पेंद्र लोधी, हिमेश लोधी और राजवीर उर्फ लल्ला कुशवाहा सौरभ को भदरौली गांव में बने मुर्गी फार्म पर काम करने के लिए बुलाकर ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि सौरभ को बिजली का कोई अनुभव नहीं था, फिर भी उससे ट्रांसफार्मर के पास बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई।


परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

मृतक की पत्नी राखी और पिता राकेश जाटव ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान जानबूझकर करंट चालू किया गया, जिससे सौरभ पानी में गिरकर तड़पता रहा और मौके पर मौजूद यह लोग उसे छोड़कर भाग गए। स्वजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे की तुरंत जानकारी देने के बजाय दोपहर करीब एक बजे गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के जरिए उन्हें सूचना मिली।

पत्नी-मासूम बेटा घर पर थे: सौरभ की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का बेटा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

करंट से हुई मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हजीरा थाने के बाहर जाम लगाया था। उन्हें समझाइश देकर यातायात बहाल करा दिया। - कृष्णपाल सिंह, सीएसपी, ग्वालियर