• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एमपी के अभ्यर्थियों का सफर होगा आसान! सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात, अक्टूबर में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

सागर में होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने मुरैना और भिंड से मकरोनिया के बीच दो अनारक्षि...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:32:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 10:32:42 PM (IST)
एमपी के अभ्यर्थियों का सफर होगा आसान! सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात, अक्टूबर में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सागर में होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने मुरैना और भिंड से मकरोनिया के बीच दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अक्टूबर में संचालित होने वाली दोनों ट्रेनों का ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी। दोनों ट्रेनों में सात-सात कोच रहेंगे।

मुरैना-मकरोनिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन क्रमांक मुरैना-मकरोनिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एक, तीन, चार, पांच, छह और आठ अक्टूबर को मुरैना से चलेगी। ट्रेन दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर बानमोर, ग्वालियर, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए रात 1:20 बजे मकरोनिया पहुंचेगी। ग्वालियर में इसका ठहराव शाम 4:47 से 4:52 बजे तक रहेगा।


वापसी में ट्रेन क्रमांक 01832 मकरोनिया-मुरैना दो, चार, पांच, छह और सात अक्टूबर को मकरोनिया से रात 2:15 बजे रवाना होकर सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, ग्वालियर और बानमोर होते हुए सुबह 10:25 बजे मुरैना पहुंचेगी।

भिंड-मकरोनिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन क्रमांक 01833 भिंड-मकरोनिया दो, सात, नौ, 10 और 11 अक्टूबर को भिंड से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। सोनी, गोहद रोड, ग्वालियर, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए रात 2:20 बजे मकरोनिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01834 मकरोनिया-भिंड तीन, 10, 11 और 12 अक्टूबर को चलेगी। यह रात 3:15 बजे मकरोनिया से रवाना होकर सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, आगासोद, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, ग्वालियर, गोहद रोड और सोनी होते हुए दोपहर 1:10 बजे भिंड पहुंचेगी।