पद्मा स्कूल हादसा: जांच के लिए लैब पहुंचे निर्माण सामग्री के सैंपल, ठेकेदार पर जल्द होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई
रविवार को सांदीपनि पद्मा स्कूल को निर्माणाधीन भवन की छत गिर गई थी और दो पिलर भी टूट गए थे।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 02:39:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 02:40:21 PM (IST)
पद्मा स्कूल में निर्माणाधीन भवन की ढलाई के दौरान छत और पिलर गिरने से हुई थी दुर्घटना l फाइल फोटोHighLights
- लैब में होगी निर्माण सामग्री की जांच
- लापरवाही पर इंजीनियर पहले ही निलंबित
- ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सांदीपनि पद्मा स्कूल की गिरी हुई छत व पिलर सहित अन्य निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब पहुंच चुके हैं। जहां पर ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की जाएगी। जिससे मटेरियल की गुणवत्ता का पता चलेगा। इसके साथ ही पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन भवन को बना रहे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई जल्द करने वाला हैं। संभवत लैब से रिपोर्ट आने को बाद यह कार्रवाई हो जाएगी।
यहां बता दें कि रविवार को सांदीपनि पद्मा स्कूल को निर्माणाधीन भवन की छत गिर गई थी और दो पिलर भी टूट गए थे। घटना को लेकर पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को प्रबंध निदेशक ने एक टीम को ग्वालियर भेजा था।
टीम ने प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य में पुलिस हाउसिंग को सहायक यंत्री व उपयंत्री की उदासीनता पाई थी और कार्यपालन को दोषी माना था। इस पर सहायक यंत्री व उपयंत्री को निलंबित किया गया था और कार्यपालन यंत्री को नोटिस दिया गया हैं।
इस तरह से लिए हैं सैंपल, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू
टीम ने गिरी हुई छत की कंक्रीट को सैंपल तो लिए ही हैं। साथ ही पिलर में उपयोग की गई सामग्री को भी सैंपल लिए हैं। इन सभी सैंपलों को लैब में भेजा गया हैं। जिससे पता चल जाएगा कि मटेरियल में ठेकेदार सही अनुपात का उपयोग कर रहा था या नहीं। जिसकी वजह से पिलर टूटे।
इसके साथ टीम हादसे में ठेकेदार की लापरवाही भी मान रही हैं, क्योंकि शटरिंग व उसके सपोर्ट की क्षमता से अधिक कंक्रीट को क्यों ऊपर पहुंचाया। जिसकी वजह से शटरिंग बैठ गई और छत गिर गई।
प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज आचार्य को मुताबिक सैंपल जांच को लिए टीम अपने साथ ले गई हैं और उनकी जांच लैब में होगी। जिससे मटेरियल गुणवत्ता का पता चल जाएगा। साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं।