• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर हुआ घायल

Gun Fire on School Bus: सड़क पर खड़ी कार हटाने की बात पर दो बदमाशों ने टेकनपुर के ग्लोरीयस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर कट्टे से 4 राउंड फायरिंग कर दी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 12:04:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 12:25:11 PM (IST)
मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर हुआ घायल
अस्पताल में भर्ती घायल ड्राइवर से जानकारी लेती पुलिस और दूसरी तस्वीर में स्कूल बस।

HighLights

  1. सड़क पर खड़ी थी कार, बस ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर हटाने को कहा
  2. इस पर युवक बोला- पेट्रोल खत्म हो गया है, धक्का लगाने गया तो गोली चला दी
  3. गनीमत रही कि कोई गोली बस के अंदर बैठे किसी बच्चे को नहीं लगी

ग्वालियर/डबरा। पिछोर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब स्कूली बच्चों से भरी बस को भी नहीं बख्शा। शनिवार तड़के टेकनपुर के ग्लोरीयस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर कार सवार दो युवकों ने कट्टे से 4 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। फायरिंग में बस चालक खेम सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

पेट्रोल खत्म होने की बात पर भड़के और कट्टा निकाल दिया

जानकारी के अनुसार बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार बीच में खड़ी थी। कार पर 'गुर्जर' लिखा था और काले शीशे लगे थे। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर कार हटाने को कहा तो युवकों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया।


naidunia_image

ड्राइवर ने धक्का देकर कार हटाने की बात कही तो दोनों आरोपी भड़क गए और ड्राइवर से उलझ पड़े। बहस के दौरान ही एक आरोपी ने अवैध कट्टा निकालकर बस पर ताबड़तोड़ 4 फायर झोंक दिए। बताया जा रहा है कि गोली ड्राइवर को लगी और बस के शीशे पर भी निशान हैं। गनीमत रही कि कोई गोली किसी बच्चे को नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

naidunia_image

एसडीओपी मौके पर, बस थाने में खड़ी

घटना की सूचना पर एसडीओपी सौरभ कुमार और पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को थाने परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया और बच्चों को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।