शीतला माता मंदिर हादसा: ट्रॉमा सेंटर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मंत्री कुशवाह, घायलों का जाना हाल और दी सांत्वना
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने घायलों के समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 05:51:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 05:51:49 PM (IST)
ट्रॉमा सेंटर में घायलों के परिजनों से जानकारी लेते केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। सौ. जनसंपर्क विभागHighLights
- अस्पताल पहुंचे केंद्रीय और राज्य मंत्री
- घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- मृतकों के स्वजनों के प्रति शोक जताया
डिजिटल डेस्क। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात शीतला माता मंदिर के समीप ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना मिलने पर दु:ख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की हैं।
दोपहर तीन बजे के बाद पहुंचे
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
घायलों के समुचित उपचार के लिए दिए दिशा-निर्देश
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से कहा है कि घायलों का समुचित उपचार हो, यह सुनिश्चित किया जाए। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मंत्री कुशवाह ने हादसे में मृत हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
हादसे में घायल महिला से मुलाकात करते कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना व अन्य। कृषि मंत्री कंसाना समेत नवीकरण ऊर्जा मंत्री, सांसद ने भी पहुंचे अस्पताल
हादसे के बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर ग्वालियर में अस्पताल पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का हाल जाना एवं चिकित्सकों से चर्चा कर सभी घायल श्रद्धालुओं का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त ने परिवारों की हर संभव मदद के दिए निर्देश
शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना की सूचना मिलने पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को तत्परता से प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए।
उपचार पर 24 घंटे नजर रखें
संभागीय आयुक्त खत्री ने जेएएच प्रबंधन से भी चर्चा कर घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार के लिये विशेष चिकित्सकीय टीम लगाएं। साथ ही उपचार पर 24 घंटे नजर रखें।
संभागीय आयुक्त ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिए हैं।