नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और फीडरों के मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो से बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दक्षिण संभाग-सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक
11 केवी विष्णु कालोनी, गिरवाई, सिद्ध बाबा, हारकोटा और अयोध्या नगरी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी। इससे धोकलपुरा, पंचमुखी नगर, न्यू शारदा विहार, तिरुपति नगर, साईं विहार, गिरवाई थाना, 12 दुकान, वीरपुर पहाड़ी, माता वाली पहाड़ी, सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे, गिरवाई गांव, आदिवासियों का पुरा, गिरवाई ताल, चाचा मुर्गी केंद्र, हनुमान मंदिर, कैलाश तिल्ली फैक्ट्री, बाबा वाली पहाड़ी, मुक्कान फैक्ट्री, एसएस कृषि फार्म, हारकोटा, शीतला तिल्ली फैक्ट्री, राजा गैस गोदाम, जनकपुरी, आनंद ईंट भट्टा, बल्ला का अड्डा, न्यू विक्की कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उत्तर संभाग-सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक
33 केवी बटालियन एवं 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। नगर संभाग उत्तर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडर बंद रहने से संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र, तलवार का बाड़ा, गोयल कंपाउंड, मजीद सिंह का बाड़ा, रेलवे लाइन और एसएसआई हास्पिटल क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं 11 केवी टीपीएन-दो फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर एक, दो, तीन, चार और छह तथा जाटवपुरा क्षेत्र प्रभावित होंगे।