नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली लाइनों और उपकेंद्रों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 15 नवंबर को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग बिजली संभागों में सुबह नौ बजे से कटौती शुरू होगी, जो कुछ क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी।
नगर संभाग पूर्व, उत्तर और दक्षिण के अंतर्गत आने वाली कई कॉलोनियों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
11 केवी फीडरों पर होगा काम
- नगर संभाग पूर्व के 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़े अलग-अलग 11 केवी फीडरों पर काम किया जाएगा।
- सिंहपुर रोड, सदर बाजार, विजय विहार, ठंडी सड़क और आर्य नगर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- इससे एमएस चौराहा, निबुआपुरा, मरीमाता, पुरानी छावनी, काशीपुरा, गंज, मीरा नगर, राम नगर, नर्मदा कालोनी, शहीद गेट, बारादरी चौराहा और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
- इसी समय सीपी कालोनी उपकेंद्र के एसएलपी कॉलेज, सीपी कालोनी, बंशीपुरा, गोशाला और खटीक मोहल्ला फीडरों पर भी काम होगा।
इसके चलते शीतला कॉलोनी, सात नंबर चौराहा, महेशपुरा, परसादीपुरा, सूर्यापुरा, लाल टिपारा, कंपनी बाग रोड और न्यू दुर्गा कालोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हरावली उपकेंद्र के सिरोल थाना रोड, मोहनपुर, हरावली, पवनसुत और त्यागी नगर फीडरों पर भी सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक काम होगा। इससे सिरोल, फूटी कालोनी, सत्यम ग्रीन, टीपीटी कालोनी, हरावली गांव और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं 33 केवी एमएसएस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
हजीरा और औद्योगिक क्षेत्र में भी असर
नगर संभाग उत्तर के श्याम मंदिर, पीतांबरा, सीएम राइज स्कूल और औद्योगिक कांच मिल फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इससे असिस्टेंट लाइन, श्याम मंदिर, सिमको लाइन, न्यू और ओल्ड चंदनपुरा, लाइन नंबर तीन, झलकारी बाई कालेज के आसपास का क्षेत्र, यादव धर्मकांटे के आसपास, मरघट रोड, मां पीतांबरा कालोनी, पाताली हनुमान मंदिर, इंटक, हजीरा चौराहा, मोतीलाल मिल और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दक्षिण संभाग: सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कटौती
नगर संभाग दक्षिण के बेलदारपुरा और आपागंज फीडरों पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे बेलदारपुरा, तिल्ली फैक्ट्री, काला सैय्यद, जय श्रीराम कालोनी, समाधिया कालोनी, आपागंज, हाथीखाना, मुड़कटी माता और लाल कुंअर का पुरा क्षेत्र प्रभावित होगा।