Shaurya Chakra Winner Col Ajay Singh: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शाैर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेट कर्नल अजय सिंह ने कहा कि मेरे पिता वीर सिंह कुशवाह केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र में डायरेक्टर रहे हैं, मां पद्मा कुशवाह हाउस वाइफ हैं। इस पदक काे मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि मैं सेना में नाम राेशन करूं, लेकिन आज वह हमारे बीच नहीं हैं। सेना में यहां तक पहुंचने में मेरे बड़े भाई विजय सिंह ने काफी याेगदान रहा है। वह मेरे हर आपरेशन की पूरी खबर रखते थे। मेरे दाेनाें पुत्र माधविजय एवं विश्वविजय देशसेवा के लिए आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं।
राष्ट्रपति द्वारा शाैर्य चक्र से सम्मानित किए जाने के बाद लेफ्टिनेट कर्नल अजय सिंह कुशवाह ने यह बात पत्रकाराें से चर्चा में कही। लेफ्टिनेट कर्नल अजय सिंह ग्वालियर के गाेला का मंदिर स्थित रचना नगर में निवास करते हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के युवाओं काे सेना में जाना चाहिए। जाे युवा सेना में शामिल हाेना चाहते हैं, मैं उनकाे गाइड करने सहित मदद करने काे पूरी तरह तैयार हूं। पहले यह अवार्ड 26 जनवरी काे दिया जाना था, लेकिन काेराेना संकट के चलते अवार्ड अब प्रदान किया गया है। लेफ्टिनेट कर्नल अजय सिंह ने श्रीनगर सेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानाें पर अभूतपूर्व शाैर्य़ का परिचय दिया है। श्रीनगर में चार आतंकवादियाें काे ढेर किया, जबकि पुलवामा में छह आतंकी मार गिराए थे। खास बात यह है कि प्रदेश में कर्नल अजय सिंह एकमात्र हैं, जिन्हे शाैर्य चक्रम से सम्मानित किया गया है।
एमएलबी से की पढाईः लेफ्टिनेट कर्नल अजय सिंह ने ग्वालियर के एमएलबी कालेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में कर्नल अजय सिंह जम्मू एंड कश्मीर रायफल काे कमांड कर रहे हैं। ये यूनिट पंजाब मे है। इसे रघुनाथ बटालियन के नाम से जाना जाता है।