• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

शीतला माता मंदिर हादसे को कल पूरा होगा एक माह, अभी भी मजिस्ट्रियल जांच में अटके असली गुनहगार

हादसे की वजह क्या थी और प्रशासन या पुलिस के कौन कौन अधिकारी कर्मचारी सीधे तौर पर दोषी हैं यह सामने आना बाकी है।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 11:42:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 11:42:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शीतला माता मंदिर हादसे को कल पूरा होगा एक माह, अभी भी मजिस्ट्रियल जांच में अटके असली गुनहगार
हादसे का फाइल फोटो।

HighLights

  1. 40 से ज्यादा अधिकारियों के बयान दर्ज
  2. प्रतिबंध के बावजूद मंदिर तक पहुंचा था ट्रक
  3. तकनीकी जांच रिपोर्ट का अभी भी इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 17 अक्टूबर की रात शीतला माता मंदिर के गेट पर एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया था जिसमें 16 की मौत हो गई थी और 42 लोग घायल हो गए थे। इतना बड़ा हादसा भरे मेले के बीच कैसे हो गया अभी इसका जवाब जांच में अटका हुआ है। हादसे की वजह क्या थी और प्रशासन या पुलिस के कौन कौन अधिकारी कर्मचारी सीधे तौर पर दोषी हैं यह सामने आना बाकी है।

मजिस्ट्रियल जांच एडीएम सीबी प्रसाद कर रहे हैं

एक माह से इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच एडीएम सीबी प्रसाद कर रहे हैं लेकिन अभी जांच पूरी होना शेष है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई। इस मामले में 40 से ज्यादा अधिकारियों के बयान हो चुके हैं जिनमें सीएसपी, सीएमएचओ, डीएसपी ट्रैफिक से लेकर एसडीएम लश्कर तक शामिल हैं।


सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है

सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है। इस हादसे ने प्रदेशभर में हडकंप मचा दिया था जिसके बाद वाहनों की फिटनेस जांच के आदेश भी आरटीओ स्तर के अधिकारियों को दिए गए।

हादसे में 16 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, चीनोर रोड से आ रहे ट्रक ने शीतला माता मंदिर गेट पर लोगों को रौंद दिया था। वहीं इस हादसे में 42 लोग घायल हो गए थे। कई लोगों को एयरलिफ्ट कर भोपाल इलाज के लिए भेजा गया। सीएम ने इस मामले में जांच के आदेश कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

पुलिस से पूरा रिकॉर्ड लिया गया है जांच में

मजिस्ट्रियल जांच के तहत पुलिस से पूरा रिकॉर्ड लिया गया है जिसमें डयूटी आदेश से लेकर जो जो पुलिसवाले डयूटी पर थे उन सभी के नाम मंगवाए गए। इसके अलावा शीतला माता मंदिर पर जो नवरात्र से पहले बैठक हुई थी उसमें शामिल प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, सीएसपी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, बिजली कंपनी के इंजीनियर, ट्रैफिक पुलिस सभी के बयान दर्ज किए गए।

मेले से पहले बैठक हुई थी-एसडीएम-सीएसपी थे मौजूद

इस पूरे मामले में खास बात यह है कि शीतला माता मंदिर पर नवरात्र के मेले से पहले एसडीएम लश्कर नरेंद्रबाबू यादव व सीएसपी की मौजूदगी में बैठक हुई थी।

इस बैठक में सभी व्यवस्थाओं को तय किया गया था और इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया था लेकिन इसके बाद भी प्रशासन व पुलिस की निगरानी फेल हो गई और ट्रक ढ़लान से नीचे आ गया।

पटवारी, आरआई, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सिपाही, एएसआइ से लेकर एसआई स्तर का पूरा अमला अपनी ड्यूटी छोड़कर रात में कहां चला गया था जो बैरिकेड को तोड़कर ट्रक मंदिर के गेट तक घुस आया।

इन अधिकारियों पर हुई थी कार्रवाई, बयान भी हुए दर्ज

  • सीएसपी रवि भदौरिया: पीएचक्यू अटैच
  • निरीक्षक शक्ति सिंह यादव: निलंबित
  • निरीक्षक गीतेश शर्मा: निलंबित
  • रक्षित निरीक्षक अभिषेक रघुवंशी: निलंबित, निरीक्षक राघवेंद्र जादौन, प्र.आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया, पवन सेंगर निलंबित किए गए।

लोगों से मांगे थे साक्ष्य, कोई नहीं आया था तीनों दिन

इस मामले में एडीएम सीबी प्रसाद की ओर से लोगों से तीन दिन तक साक्ष्य व जानकारी मांगी गई थी जिसमें कोई भी नहीं पहुंचा। तकनीकी जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके लिए पीएचक्यू और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखे गए हैं। दोनों के माध्यम से ट्रक की मैकेनिकल व तकनीकी जांच की गई है। ट्रक के ब्रेक प्रेशर फट जाने की आशंका फिलहाल सामने आई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।