• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में दो बयान बाकि, 40 अधिकारियों को नोटिस

शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में अब दो लोगों के बयान शेष हैं। बयानों के बाद एडीएम सीबी प्रसाद विवेचना शुरू करेंगे।

By Varun SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:18:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:18:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में दो बयान बाकि, 40 अधिकारियों को नोटिस
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे में मौतों की जांच तेज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू हुई
  2. तकनीकी रिपोर्ट भी जांच में शामिल
  3. 40 अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर चल रही मजिस्ट्रियल जांच के मामले में अब दो लोगों के बयान शेष हैं। अलग-अलग कारणों से यह दो बयान नहीं हो पाए थे, अब यह जल्द होंगे। बयानों का सिलसिला पूरा होने के बाद एडीएम सीबी प्रसाद अपनी विवेचना शुरू करेंगे।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी रिपोर्ट की जांच

इससे पहले मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू हो गई है, इसमें पूरी घटना को समय सहित दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा फुटेज में और भी बिंदु देखे जा रहे हैं। वहीं इस मामले में तकनीकी रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है, जिसमें यह पता चलेगा कि ट्रक नीचे घाटी पर अनियंत्रित कैसे हो गया था। प्रशासन इस तकनीकी पहलू को भी जांच में अहम मान रहा है।


40 अधिकारियों को नोटिस जारी

इस मजिस्ट्रियल जांच के चलते पुलिस और प्रशासन के 40 अधिकारियों को नोटिस जारी कर बुलाया जा चुका है। मजिस्ट्रियल जांच के तहत पुलिस से पूरा रिकॉर्ड लिया गया है, जिसमें ड्यूटी आदेश से लेकर जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, उन सभी के नाम मंगवाए गए हैं।

नवरात्र से पहले हुई बैठक की भी जांच

इसके अलावा शीतला माता मंदिर पर जो नवरात्र से पहले बैठक हुई थी, उसमें शामिल प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, सीएसपी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, बिजली कंपनी के इंजीनियर, ट्रैफिक पुलिस सभी से जानकारी के लिए उन्हें बुलाकर बयान लिए जा चुके हैं।

16 की मौत, 42 घायल हुए थे

बता दें कि शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। चीनोर रोड से आ रहे ट्रक ने शीतला माता मंदिर गेट पर लोगों को रौंद दिया था। वहीं इस हादसे में 42 लोग घायल हो गए थे। कई लोगों को एयरलिफ्ट कर भोपाल इलाज के लिए भेजा गया था। सीएम ने इस मामले में जांच के आदेश देकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

एसडीएम नरेंद्रबाबू से लेकर सीएसपी तक के बयान हो चुके हैं। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में दो के बयान और शेष है। बयान पूरे होने के बाद विवेचना की जाएगी। अभी सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है।

-सीबी प्रसाद, एडीएम,ग्वालियर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।