• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने आई शिवपुरी की विवाहिता लापता, CCTV में अरमान की बाइक पर बैठकर जाती दिखी

चिड़ियाघर के बाहर वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग में चला गया। पत्नी पार्किंग गेट के पास खड़ी थी। लौटकर आने पर वह नहीं मिली।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 05:43:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 05:43:58 PM (IST)
ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने आई शिवपुरी की विवाहिता लापता,  CCTV में अरमान की बाइक पर बैठकर जाती दिखी
घटना का सीसीटीवी फुटेज।

HighLights

  1. शिवपुरी के कांकर गांव से ग्वालियर आया था दंपति
  2. गाड़ी पार्क करने गए पति को गेट पर नहीं मिली पत्नी
  3. युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शिवपुरी जिले की नरवर तहसील की ग्राम कांकर से पति गब्बर रजक के साथ चिड़ियाघर घूमने के लिए आई विवाहित महिला गेट के पास से गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में यह महिला एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आई है।

पत्नी बोली... चिड़ियाघर घूमने के बाद जाएंगे रिश्तेदारी में

लापता महिला के पति ने थाने आकर सूचना दी कि मंगलवार को बाइक से ग्वालियर 18 वर्षीय पत्नी के साथ आया था। हाइवे पर पत्नी ने कहा कि पहले चिड़ियाघर घूमने के लिए चलेंगे, उसके बाद रिश्तेदारी में जायेंगे।

चिड़ियाघर के बाहर वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग में चला गया। पत्नी पार्किंग गेट के पास खड़ी थी। लौटकर आने पर वह नहीं मिली।

पुलिस के पड़ताल पर करने पर महिला एक युवक की बाइक पर बैठकर महल गेट की तरफ जाती नजर आई है।

पति ने आशंका जताई पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक अरमान खान हो सकता है। पुलिस संदेही युवक व लापता महिला की तलाश कर रही है।