• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में घर में गुटखा थूकने से मना किया तो हैवान बना नशेड़ी पति! पत्नी पर उड़ेला खौलता तेल, हालत गंभीर

शहर के महाराजपुरा इलाके में एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके पूरे शरीर पर फफोले पड़ गए। उसे...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 10:48:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 10:48:13 PM (IST)
ग्वालियर में घर में गुटखा थूकने से मना किया तो हैवान बना नशेड़ी पति! पत्नी पर उड़ेला खौलता तेल, हालत गंभीर
ग्वालियर में घर में गुटखा थूकने से मना किया तो हैवान बना नशेड़ी पति

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके पूरे शरीर पर फफोले पड़ गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित नशा करने का आदी है। शराब पीकर घर पहुंचा था और घर के अंदर गुटखा थूकने पर टोकना उसे नागवार गुजरा। इसके चलते उसने यह वारदात कर दी।

दीनदयाल नगर में मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी पीड़िता

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर में रहने वाली 26 वर्षीय काजल वंशकार मूल रूप से टीकमगढ़ के सतगंवा गांव की रहने वाली है। वह अपने पति विपिन वंशकार के साथ ग्वालियर आई थी। यहां रहकर दंपत्ति मजदूरी करते हैं, लेकिन विपिन शराब का नशा करने का आदी है। वह सुबह से शराब पीना शुरू कर देता है। अब काजल ही मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है। यह लोग झोपड़े में रहते हैं।


गुटखा थूकने से टोका तो की मारपीट, चूल्हे से कढ़ाही उठाकर फेंका खौलता तेल

बीती रात विपिन शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वह आते ही पत्नी को गालियां देने लगा। फिर घर के अंदर गुटखा थूकने लगा। पत्नी ने उसे टोका तो गुस्से में पत्नी की बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं चूल्हे पर काजल की सास सब्जी बनाने के लिए तेल गरम कर रही थी। यह कढ़ाही उठाकर काजल पर उड़ेल दी। खौलता हुआ तेल उसके शरीर पर गिरा तो वह झुलस गई।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दर्ज की FIR

आरोपित भाग गया और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पुलिस पहुंची और उसके कथन लिए। महाराजपुरा थाना पुलिस ने उसके पति पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बेटा न होने पर ताने और 25 लाख की मांग! प्रताड़ना से तंग आकर दो बेटियों की मां ने दी जान