• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

LNIPE छात्रा श्रुति की मौत का डेथ सर्टिफिकेट में खुलासा, अपेंडिक्स फटने से नहीं; किडनी की पुरानी बीमारी से हुई मौत

इस रिपोर्ट के अनुसार श्रुति लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और इसी बीमारी को उसकी मौत से जोड़ा गया है।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:56:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:57:28 PM (IST)
LNIPE छात्रा श्रुति की मौत का डेथ सर्टिफिकेट में खुलासा, अपेंडिक्स फटने से नहीं; किडनी की पुरानी बीमारी से हुई मौत

HighLights

  1. अंतिम वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा
  2. धरना स्थल की वीडियोग्राफी को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों का हंगामा
  3. न्याय की मांग पर ग्वालियर में 11वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एलएनआइपीई गोवाहाटी कैंपस की बीपीएड छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के मामले में डेथ सर्टिफिकेट सामने आया है। जिसमें छात्रा की मौत का कारण किडनी से संबंधित पुरानी बीमारी बताया गया है। इससे पहले छात्रा की मौत का प्राथमिक कारण अपेंडिक्स फटने और उससे फैले गंभीर आंतरिक संक्रमण को बताए जाने का दावा किया गया था। ऐसे में यह सर्टिफिकेट सामने आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और जांच का विषय महत्वपूर्ण हो गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार श्रुति लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और इसी बीमारी को उसकी मौत से जोड़ा गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक और अंतिम कारण को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।


विस्तृत चिकित्सकीय जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य मेडिकल दस्तावेज सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

वीडियो रिकार्डिंग पर हुआ विवाद

इस मामले में चल रहे धरने में बीते दिनों एएसपी सुजावल जग्गा व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर मामले को शांत करवाने और धरना समाप्त करवाने का प्रयास किया था। जिसके बाद शनिवार को प्रबंधन ने पुलिस के निर्देश पर धरना स्थल की वीडियोग्राफी करने की व्यवस्था की जिससे पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीडियोग्राफी कर रहे युवक को बैठा लिया और उससे वीडियो बनाने को लेकर सवाल जवाब किए। माहौल में तनाव की स्थिति बनती देख प्रबंधन ने दखल दी और पुलिस ने निर्देश पर वीडियोग्राफी करवाने की बात को स्पष्ट किया।

ग्वालियर में 11वें दिन भी धरना

इधर, श्रुति की मौत की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर एलएनआइपीई ग्वालियर परिसर के बाहर छात्रों का धरना जारी है। आंदोलन को अब 11 दिन पूरे होने वाले हैं। छात्र श्रुति को न्याय दिलाने के साथ ही पूरे मामले की जांच और संस्थान की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, एलएनआइपीई के गोवाहाटी कैंपस में कक्षाएं धीरे धीरे सामान्य रूप से शुरू हो रही हैं। वहां शैक्षणिक गतिविधियां जारी हैं, जबकि ग्वालियर परिसर में छात्र आंदोलन के चलते श्रुति की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।