• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सांप के काटने पर डिब्बे में जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा सपेरा, सुपर स्पेशियलिटी के OT में भी निकला सांप

Gwalior Snake Bite News: सांप के डंसने के बाद ग्यासीनाथ ने खुद ही काटे हुए स्थान पर चाकू से चीरा लगाया और हाथ पर कसकर कपड़ा बांध लिया। उसका मानना था क...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 06:46:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 06:46:54 PM (IST)
सांप के काटने पर डिब्बे में जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा सपेरा, सुपर स्पेशियलिटी के OT में भी निकला सांप
ग्सासीनाथ  डिब्बे  में  कोबारा  सांप  लेकर  पहुंचा  अस्पताल । सुपर  स्पेशियलिटी  की  ओटी  में भी  सांप  निकला। नईदुनिया

HighLights

  1. सांप डंसने के बाद खुद ही लगाया चीरा
  2. ऑपरेशन थिएटर में सांप मिलने से हड़कंप
  3. अस्पताल में अब तक 500 से अधिक सर्पदंश के मामले

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मंगलवार को जयाआरोग्य अस्पताल समूह में सांप से जुड़ी दो घटनाओं ने मरीजों और कर्मचारियों में दहशत पैदा कर दी। हजार बिस्तर अस्पताल में सांप के डंसने के बाद एक सपेरा जिंदा कोबरा को डिब्बे में बंद कर इलाज कराने पहुंच गया, जबकि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के एक कमरे में सांप मिलने से हड़कंप मच गया।

मऊजमाहर गांव निवासी ग्यासीनाथ पेशे से है सपेरा

मऊजमाहर गांव निवासी ग्यासीनाथ पेशे से सपेरा है। मंगलवार सुबह वह सितावली गांव में एक घर में घुसे कोबरा को पकड़ने पहुंचा था। सांप को पकड़कर डिब्बे में रखने के दौरान कोबरा ने उसके हाथ पर डंस लिया। इसके बाद वह सांप को डिब्बे में बंद कर सीधे जयाआरोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जिंदा कोबरा होने की जानकारी मिलते ही मरीज और उनके स्वजन डिब्बे से दूर हटने लगे। ग्यासीनाथ को आईसीयू में प्राथमिक उपचार दिया गया और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन इसी दौरान वह अस्पताल से कहीं चला गया। डॉक्टर और स्टाफ उसकी तलाश करते रहे।


चाकू से चीरा लगाकर किया प्राथमिक उपचार

सांप के डंसने के बाद ग्यासीनाथ ने खुद ही काटे हुए स्थान पर चाकू से चीरा लगाया और हाथ पर कसकर कपड़ा बांध लिया। उसका मानना था कि इससे जहर शरीर में फैलने से रुक जाएगा। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार सर्पदंश के बाद इस तरह चीरा लगाना या बहुत कसकर बांधना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे मरीज को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

ओटी में सांप देखकर टैक्नीशियन के उड़े होश

दूसरी घटना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हुई। पांचवी मंजिल स्थित ऑपरेशन थिएटर के एक कमरे में सांप दिखाई देने से डाक्टर, कर्मचारी और मरीज के स्वजन में हड़कंप मच गया। ओटी टैक्नीशियन सामान लेने के लिए कमरे में पहुंचा था, तभी उसकी नजर सांप पर पड़ी। उसने तत्काल चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। सांप ओटी के पास होने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद स्टाफ सतर्क हो गया। ओटी टैक्नीशियन राघवेंद्र, बाबू कामता प्रसाद और अन्य कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद मरीजों और उनके स्वजन ने राहत की सांस ली।

समय पर नहीं पकड़ा जाता तो हो सकता था हादसा

ऑपरेशन थिएटर ऐसा स्थान है जहां हर समय मरीज, डाक्टर, नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ मौजूद रहता है। ऐसे में ओटी के आसपास सांप का पहुंचना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था। कर्मचारियों ने समय रहते सांप को पकड़ लिया, जिससे संभावित हादसा टल गया।

500 से ज्यादा सर्पदंश के मरीज पहुंचे

हजार बिस्तर अस्पताल में वर्षा शुरू होने के बाद से सर्पदंश के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मरीज सांप के डंसने के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 500 से अधिक सर्पदंश पीड़ित यहां उपचार करा चुके हैं, जबकि 18 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

अस्पताल परिसर में भी सुरक्षा जरूरी

लगातार सर्पदंश के मरीजों के पहुंचने के बीच अस्पताल परिसर में सांप मिलने की घटना भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वर्षा के दौरान अस्पताल के आसपास झाड़ियों, खुले स्थानों और कम आवाजाही वाले कमरों की नियमित जांच और सफाई जरूरी है, ताकि सांप मरीजों और अस्पताल स्टाफ के लिए खतरा न बनें।