Solar eclipse 2022: मनीष शर्मा, ग्वालियर नईदुनिया। ग्रहण को कभी भी धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। इसके चलते ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ज्योतिषाचार्य चोपड़ा ने बताया कि ग्रहण का सभी राशियों पर मिलाजुला प्रभाव पड़ता है, पर ग्रहण के दौरान राशि अनुसार ज्योतिषीय उपाय करने से आप ग्रहण के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इससे चलते आपके घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहेगी। इस बार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ने जा रहा है, जिसमें आप अपनी राशि अनुसार उपाय करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
राशि अनुसार उपायः
मेष राशि: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आपको ग्रहण के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके करने से आपको फल स्वरूप आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख समृद्धि मैं बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के दौरान श्री सूक्तम का पाठ करें। जिससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी और व्यवसाय में आ रहे व्यवधान दूर होंगे, धन की वृद्धि होगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक ग्रहण के दौरान आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में खुशहाली आएगी, प्रगति और उन्नति के द्वार खुलेंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान आप घर पर ही रहकर शिवजी का ध्यान करें। शिव चालीसा का पाठ व महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: ग्रहण के दौरान आपको आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे।
कन्या राशि: इस राशि के जातकाें काे रामरक्षास्त्रोत का पाठ करना चाहिए। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि: ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आपको कनकधारा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन मे सुख समृद्धि की वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: आपको बजरंग बाण का पाठ करना लाभकारी सिद्ध होगा। जिसके फलस्वरूप नौकरी व व्यवसाय में आ रहे व्यवधान दूर होंगे।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान गीता का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य उदय में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
मकर राशि: इस राशि के जातक ग्रहण के दौरान सुंदर कांड का पाठ करें। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों से आपकाे मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। आपको इस दिन सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि: इस राशि के जातक सूर्य ग्रहण के दिन रामचरितमानस का पाठ अवश्य करें। ऐसा करना आपके लिए फलदायी साबित होगा।
नाेटः इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।