• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सगाई के बाद मंगेतर बना हैवान: रिटायर्ड फौजी की बेटी से दुष्कर्म, दहेज में क्रेटा कार और 5 लाख न मिलने पर तोड़ी शादी

इस मामले में पुलिस ने विजय बघेल, उसके पिता प्रहलाद बघेल, मां सुशीला बघेल, भाई शिशुपाल और भाभी खुशबू पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:23:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 09:25:04 PM (IST)
सगाई के बाद मंगेतर बना हैवान: रिटायर्ड फौजी की बेटी से दुष्कर्म, दहेज में क्रेटा कार और 5 लाख न मिलने पर तोड़ी शादी

HighLights

  1. सगाई के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
  2. क्रेटा कार और 5 लाख नकद की मांग की
  3. पीड़िता की शिकायत पर मंगेतर और परिजनों पर FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोविंदपुरी में रहने वाली युवती के साथ उसके मंगेतर ने ही दुष्कर्म किया। सगाई के बाद मिलने के बहाने उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी में 20 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार व पांच लाख रुपये नकद मांगे। इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

युवती के पिता रिटायर्ड फौजी

युवती के पिता रिटायर्ड फौजी हैं। युवती की शादी अहमदाबाद के रहने वाले विजय बघेल से तय हुई थी। विजय मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। पूर्व में स्वजन ने रिश्ते से इंकार कर दिया था, लेकिन 2024 में दोबारा रिश्ता आने पर 10 अक्टूबर 2024 को रोका कर दिया गया। इसके बाद सगाई भी हो गई। चार जनवरी 2025 को विजय ग्वालियर आया और उसने युवती को मिलने के बहाने दीनदयाल नगर में अपनी मौसी के घर बुलाया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। युवती के साथ उसने दुष्कर्म किया, जब युवती ने विरोध किया तो बोला कि सगाई हो चुकी है।


फिर कई बार बनाएं शारीरिक संबंध

फिर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद विजय और उसके स्वजन ने क्रेटा कार व पांच लाख रुपये मांगना शुरू कर दिया। न दे पाने पर रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने विजय बघेल, उसके पिता प्रहलाद बघेल, मां सुशीला बघेल, भाई शिशुपाल और भाभी खुशबू पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

सगाई में पांच लाख रुपये दिए

युवती के स्वजन ने सगाई की। इसमें होटल का खर्च हुआ। साथ ही सोने की चेन और नकद रुपये दिए, फिर यह लोग और दहेज की मांग करने लगे। क्रेटा और पांच लाख रुपये देने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया।