• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के बुक स्टॉल पर नहीं मिल रही सोनिया गांधी की किताब, पढ़ने के लिए कांग्रेसी कर रहे तलाश

कुछ नेताओं ने इसे ऑनलाइन मंगाया है, जबकि कुछ दिल्ली और भोपाल से खरीदने की तैयारी में हैं।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 12:06:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 12:07:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर के बुक स्टॉल पर नहीं मिल रही सोनिया गांधी की किताब, पढ़ने के लिए कांग्रेसी कर रहे तलाश

HighLights

  1. शहर के बुक स्टॉल पर अनुपलब्ध
  2. ऑनलाइन और दिल्ली से मंगा रहे नेता
  3. 544 पन्नों की आत्मकथा में कई खुलासे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की चर्चित पुस्तक ‘बिलान्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को पढ़ने के लिए शहर के कांग्रेसी नेता तलाश रहे हैं। 10 नवंबर को प्रकाशित हुई यह पुस्तक अभी शहर के बुक स्टॉल तक नहीं पहुंची है।

ऑनलाइन और दिल्ली से मंगा रहे नेता

हालांकि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यह उपलब्ध है। कुछ नेताओं ने इसे ऑनलाइन मंगाया है, जबकि कुछ दिल्ली और भोपाल से खरीदने की तैयारी में हैं। पुस्तक को लेकर उत्सुकता और जिज्ञासा दिख रही है, लेकिन इसे लेने में व्यापक रुचि नजर नहीं आई है।


‘बिलान्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में हैं 544 पन्नें

  • करीब 544 पन्नों की इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं का जिक्र किया है। इटली में बिताए बचपन से भारत आने तक का सफर, राजीव गांधी से मुलाकात और प्रेम कहानी, गांधी परिवार के साथ उनके अनुभव और भारतीय राजनीति में उनकी भूमिका इसमें शामिल हैं।
  • पुस्तक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े दुखद प्रसंगों के साथ उन व्यक्तिगत और राजनीतिक परिस्थितियों का भी उल्लेख है, जिन्होंने उनके जीवन की दिशा तय की।
  • एक विदेशी युवती से भारत के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार की बहू और फिर कांग्रेस की प्रमुख नेता बनने तक की उनकी यात्रा भी पुस्तक का अहम हिस्सा है।

विधायक सिकरवार खरीदेंगे भोपाल से

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पुस्तक दिल्ली से मंगाई है। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार भी इसे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन शहर के बुक स्टॉल पर उपलब्ध नहीं होने के कारण भोपाल से खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि उन्होंने आनलाइन आर्डर किया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राहुल शर्मा के पास पुस्तक पहुंच चुकी है और वे उसका अध्ययन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस की विचारधारा को जानने और पार्टी को समझने के लिए यह पुस्तक युवा पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होगी।

विरोधियों के नैरेटिव का जवाब समझने में मिलेगी मदद

पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला के निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में साहित्यकार पवन करण ने भी कांग्रेस नेताओं से सोनिया गांधी की पुस्तक पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और उसकी विचारधारा को लेकर विरोधियों की ओर से लंबे समय से अलग-अलग नैरेटिव गढ़े जाते रहे हैं। पुस्तक से सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक सफर को उनके अपने दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही विरोधियों के नैरेटिव का तथ्यपूर्ण जवाब देने में भी यह मददगार हो सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।