• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मकरोनिया और मुरैना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

मकरोनिया से ट्रेन शाम छह बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह चार बजे मुरैना पहुंचेगी।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:25:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:26:09 PM (IST)
प्रतियोगी परीक्षा के लिए मकरोनिया और मुरैना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

HighLights

  1. दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे
  2. मकरोनिया-मुरैना ट्रेन की समय-सारणी
  3. झांसी और बीना समेत प्रमुख ठहराव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मकरोनिया-मुरैना के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

दोनों दिशाओं में होंगे तीन-तीन फेरे

गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया-मुरैना एक से तीन अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01712 मुरैना-मकरोनिया दो से चार अक्टूबर तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे होंगे।

मकरोनिया से ट्रेन शाम छह बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह चार बजे मुरैना पहुंचेगी। वापसी में मुरैना से सुबह पांच बजे चलकर दोपहर दो बजे मकरोनिया पहुंचेगी।

ट्रेन सागर, खुरई, बीना मलखेड़ी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 12 डिब्बे होंगे, जिनमें 10 द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर डिब्बे शामिल हैं।