• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, ‘नो रूम’ की स्थिति बनी; वेटिंग लिस्ट 100 के पार

गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ है। वेटिंग 100 पार पहुंची। एसी कोच में टिकट मिलना मुश्किल, यात्रियों को जनरल में सफर करना पड़ रहा है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 04 May 2026 08:36:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 08:36:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, ‘नो रूम’ की स्थिति बनी; वेटिंग लिस्ट 100 के पार
र्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़
  2. बढ़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम जैसी स्थिति बनी
  3. कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियों और शादी-ब्याह के सीजन ने रेल यात्रा को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई है। खासकर एसी कोच में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। रेलवे आरक्षण केंद्रों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट के लिए मारामारी मची हुई है।

वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग या जनरल टिकट के साथ यात्रा करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि तत्काल टिकट के लिए भी यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।


नो रूम की स्थिति

इन दिनों अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। स्लीपर और एसी दोनों ही कोच में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक पहुंच गई है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। यात्रियों को अंतिम समय तक टिकट कंफर्म होने की उम्मीद में इंतजार करना पड़ रहा है।

एसी कोच में सबसे ज्यादा दबाव

एसी कोच में स्थिति और भी गंभीर है। यहां टिकट कैंसिलेशन कम होने के कारण सीटें खाली नहीं हो पा रही हैं। आम दिनों के मुकाबले लोग अपनी यात्रा रद्द नहीं कर रहे, जिससे नए यात्रियों के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

दक्षिण भारत की ट्रेनों में भारी भीड़

दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव सबसे अधिक है। जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसके अलावा उत्कल, श्रीधाम, छत्तीसगढ़ और मुंबई राजधानी जैसी ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना कठिन हो गया है।

तत्काल टिकट के लिए बढ़ रहे विवाद

आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट बनवाने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। टिकट की सीमित उपलब्धता के कारण कई बार यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है। रेलवे के लिए यह स्थिति संभालना चुनौती बन गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।