• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Grah Gochar 2024: दिसंबर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह करेंगे गोचर

इस एक माह में 12 ग्रहों में पांच ग्रह अपने चाल बदलेंगे और त्रिग्रही व आदित्य मंगल योग का निर्माण करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर ...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 02:03:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 02:09:51 PM (IST)
Grah Gochar 2024: दिसंबर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह करेंगे गोचर
मंगल 37 दिन के लिए होंगे वक्री, 27 से धनु में करेंगे गोचर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्रहों की दृष्टि से इस वर्ष का महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस एक माह में 12 ग्रहों में पांच ग्रह अपने चाल बदलेंगे और त्रिग्रही व आदित्य मंगल योग का निर्माण करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे।धनु राशि में एक साथ तीन राशियों का संगम होने के कारण त्रिग्रही योग बन रहा है। मंगल ग्रह भी वक्री होंगे।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सबसे पहले दो दिसंबर विलासिता का कारक शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह शनिवार, सात दिसंबर को सुबह पांच बजकर एक मिनिट पर वक्री हो जाएंगे और सोमवार, 24 फरवरी 2025को सुबह सात बजकर 27 मिनिट तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है।


naidunia_image

सूर्य ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे

सूर्य इस महीने 15 दिसंबर को धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। इसी के साथ बुध भी धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं, मंगल 27 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ धनु राशि में रहने से बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। वहीं, गुरु 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। दिसंबर में बदल रही ग्रहों की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा।

पांच ग्रहों के गौचार करने से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा

दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। इस महीने ग्रहों की स्थिति और गोचर का प्रभाव हर राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ेगा।

मेष राशि -दिसंबर का महीना करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि -धन और निवेश के मामलों में यह महीना शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है।

उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि -इस महीने यात्रा के योग बन सकते हैं। काम में मेहनत का फल मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि -परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत में सुधार होगा।

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

सिंह राशि -करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि -इस महीने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।

उपाय: बुध ग्रह के लिए हरे कपड़े दान करें।

तुला राशि -यह महीना रोमांटिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। काम में प्रगति होगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।

वृश्चिक राशि -धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु राशि -विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में सुधार आएगा।

उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें।

naidunia_image

मकर राशि -कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशि-नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि -आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करे।