नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को शहर के केंद्रीय और पूर्वी संभाग के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
नगर संभाग केंद्रीय के चिरवाई औद्योगिक फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं नगर संभाग पूर्व के 33 केवी सहित कई फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेंगे प्रभावित
नगर संभाग केंद्रीय के चिरवाई औद्योगिक क्षेत्र और इससे संबंधित इलाके सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग पूर्व के काल्पी, शर्मा फार्म हाउस, महाराजपुरा, औद्योगिक ए और बी, फिसरीज, गायत्री बिहार, मुरार सिटी, मिड टाउन, एमईएस, रेजिडेंसी, बिरलानगर, सिद्धेश्वर, बैंक कालोनी, तृप्ति नगर, कृष्णा नगर, गोले का मंदिर, नारायण बिहार, कुंज बिहार, डी सेक्टर, महाराजा काम्प्लेक्स, दीनदयाल नगर ए सेक्टर, कोठारी काम्प्लेक्स, न्यू बीएसएफ, गालव पार्क, आरजेपुरम, सी, जी और एफ डीडी नगर, शिवशक्ति, बीएसएफ ओल्ड, डीडी नगर ई और डी, शताब्दीपुरम और भाटिया काम्प्लेक्स में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।