• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर-चंबल अंचल को मिले 169 नए शिक्षक और कर्मचारी, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का हुआ निपटारा

सरकार ने प्रदेश भर में लंबित 800 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया है।

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 06:37:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 06:38:18 PM (IST)
ग्वालियर-चंबल अंचल को मिले 169 नए शिक्षक और कर्मचारी, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का हुआ निपटारा

HighLights

  1. आश्रित परिवारों को आर्थिक संबल और रोजगार
  2. शिक्षक विहीन व एकल-शिक्षकीय स्कूलों को प्राथमिकता
  3. शिक्षकों की तैनाती से सुधरेगा परीक्षा परिणाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करते हुए अंचल के जिलों को कुल 169 नए प्राथमिक शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी आवंटित किए गए हैं।

विभाग की इस पहल से न केवल आश्रित परिवारों को संबल मिला है, बल्कि संभाग की शैक्षणिक व्यवस्था भी मजबूत होगी। यहां बता दें कि सरकार ने प्रदेश भर में लंबित 800 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया है।


दूसरे जिलों के युवाओं को भी मिला अंचल में अवसर

खास बात यह है कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में केवल स्थानीय निवासी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों जैसे-मालवा, महाकौशल व भोपाल संभाग से ताल्लुक रखने वाले युवा भी शामिल हैं। दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को योग्यता एवं रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर ग्वालियर-चंबल अंचल के विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ किया गया है।

अतिशेष और शिक्षक विहीन स्कूलों को प्राथमिकता

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, नए नियुक्त शिक्षकों की पदस्थापना उन प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में की जा रही है, जो या तो शिक्षक विहीन हैं या फिर एकल-शिक्षकीय श्रेणी में आते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीण बच्चों के अध्ययन में बाधा न आए।

शैक्षणिक सत्र और परिणाम में सुधार की उम्मीद

अंचल के स्कूलों में नए शिक्षकों की तैनाती से शैक्षणिक व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने से जहां एक तरफ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर आगामी छमाही व वार्षिक परीक्षाओं के पूर्व विषय शिक्षकों की कमी दूर होने से छात्रों के परीक्षा परिणाम में भी निश्चित रूप से गुणात्मक सुधार आएगा।

इस तरह मिले हैं शिक्षक व अन्य कर्मचारी

  • ग्वालियर: 22
  • शिवपुरी: 17 पद
  • मुरैना: 15 पद
  • दतिया: 07 पद
  • श्योपुर: 05 पद
  • भिंड: 03 पद

अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को हाल ही में सरकार ने निराकरण किया है। इसके तहत ग्वालियर चंबल के जिलों 169 शिक्षक व अन्य कर्मचारी मिले हैं। इन्हें जरूरत के मुताबिक स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। जिससे शिक्षण व्यवस्था बेहतर हो सके। - हरिओम चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण