• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: जलालपुर प्लांट में तकनीकी खराबी से 33 टंकियां प्रभावित, शुक्रवार को कम दबाव से होगी जलापूर्ति

नगर-निगम के कार्यपालन यंत्री ने अपील की है कि पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, ताकि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में परेशानी न हो।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:40:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:41:29 PM (IST)
ग्वालियर: जलालपुर प्लांट में तकनीकी खराबी से 33 टंकियां प्रभावित, शुक्रवार को कम दबाव से होगी जलापूर्ति
जलालपुर प्लांट का फाइल फोटो।

HighLights

  1. जलालपुर संयंत्र के एचटी पैनल में आई खराबी।
  2. 33 टंकियों से आज कम दबाव में मिलेगा पानी।
  3. पानी का भंडारण करें और संयम से उपयोग करें।

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। नगर निगम के 160 एमएलडी जल शोधन संयंत्र (प्लांट) जलालपुर में एचटी पैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुवार को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसके चलते जलालपुर संयंत्र से पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर होने वाली पानी की सप्लाइ बाधित रही।

तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की 33 पानी की टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भरी जा सकेंगी, जिसका असर आगामी जलप्रदाय व्यवस्था पर पड़ेगा। नगर निगम के जलप्रदाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाला जलप्रदाय कम दबाव संग किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।


नगर-निगम के कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय शिशिर श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पानी का आवश्यक भंडारण कर लें तथा उपलब्ध पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, ताकि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में परेशानी न हो।