• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: ग्वालियर से किडनैप किशोरी इंदौर से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

उटीला के रहने वाले युवक ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि 15 वर्षीय बेटी 30 सितंबर को घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:52:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:52:32 PM (IST)
ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: ग्वालियर से किडनैप किशोरी इंदौर से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

HighLights

  1. सीसीटीवी से मिला सुराग
  2. इंदौर बस स्टैंड पर कार्रवाई
  3. आरोपी युवक हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उटीला से किडनैप बालिका को पुलिस ने इंदौर से बरामद कर लिया है। वह एक युवक के साथ गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इससे सुराग मिला और पुलिस पहले भोपाल फिर इंदौर तक पहुंच गई। इंदौर में पुलिस उस तक पहुंच गई। एक युवक को भी हिरासत में लिया है, जो उसे अपने साथ ले गया था।

पुलिस किडनैपिंग का दर्ज किया केस

उटीला के रहने वाले युवक ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि 15 वर्षीय बेटी 30 सितंबर को घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों से रूट खंगाला। किशोरी रेलवे स्टेशन तक दिखी। यहां से भोपाल जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी।


भोपाल पुलिस से संपर्क किया और एक टीम वहां भेजी। भोपाल में वह ट्रेन से उतर चुकी थी और बस स्टैंड पहुंची। यहां से इंदौर जाने वाली बस में बैठ गई।

पुलिस भी कैमरा ट्रैक करते हुए पीछे थी। बस का नंबर मिला फिर इंदौर पुलिस को सूचना दे दी। इंदौर में बस स्टैंड पर किशोरी को पुलिस ने उतार लिया। युवक को भी हिरासत में लिया।

उटीला से अपहृत हुई बालिका को इंदौर से बरामद किया है। वह जिस युवक के साथ गई थी। उसे भी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। - मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट